Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

15 अक्तूबर ग्लोबल हैंडवाश डे पर फैलाये जागरूकता

  • विद्यालयों में बच्चे न होने के कारण आनलॉइन होगी हैंडवाश प्रक्रिया

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: महानिदेशक स्कूल शिक्षा वीके आनंद द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस बार हैंडवश-डे पर कोरोना के कारण विद्यालय में बच्चे नहीं हैं। सोशल मीडिया के साधनों वट्सऐप, यूट्यूब आदि के माध्यम से बच्चों को हैंडवाश से संबंधित विभिन्न गतिविधियां कराई जाए। हैंडवाश का अभ्यास कराया जाए तथा हैंडवश डे के दिन आधे घंटे का समय अध्यापकों द्वारा हैंडवश से संबंधित लाभो व तरीकों से संबंधित गतिविधियों पर दिया जाए।

इसके अलावा उन्होंने डीएम, सीडीओ व बीएसए को दिए गए निर्देशों में कहा कि इस दिन विद्यालयों में आनलाइन हैंड वाश से संबंधित निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए। ग्लोबल हैंड वाश डे पर इस वर्ष की थीम सबके लिए स्वच्छ हाथ है। जो बेहद अर्थपूर्ण है तथा कोविड के कारण प्रासंगिक व महत्वपूर्ण है। यदि पूरी दुनिया हैंडवाश के महत्व को समझ लें तथा बच्चे इसके वाहक बनें तो आसानी से पूरा समाज जागरूक हो सकता है।

Muzibrrrahman
शिक्षक मुजीबुर्रहमान।

इसके लिए बच्चों को समझाना है कि भोजन से पहले, खांसने, छींकने तथा शौच के बाद हमेशा सही तरीके से हाथ धोने आवश्यक है। ऐसा करके हम न केवल स्वयं को बीमारियों से बचाते हैं। बल्कि अपने परिवार को भी सुरक्षित रखने की ओर बढ़ते हैं। इस मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों से शपथ भी ली जाएगी जिसमें वे सही समय पर सही तरीके से हाथ धोने का वादा करेंगे।

इस प्रकार विद्यालय से दूर रहकर भी बच्चे हाथ धुलाई दिवस के दिन हाथ धोने के प्रति जागरूक होंगे। राष्टीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला टीम के सदस्य मुजीबुर्रहमान तथा गुलशन गुप्ता ने बताया कि हाथों को केवल धोना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि सही तरीके से धोने पर ही उसके पूरे लाभ मिल पाते हैं हाथों के सभी जर्म्स समाप्त हो जाते हैं जिससे बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है हाथ को सही तरीके से धोने के छह चरण हैं, जिनके पूर्ण करने के लिए वैज्ञानिक शोधों के अनुसार बीस से चालीस सेकेंड का समय हमें लगाना चाहिए। इस अच्छी आदत को अपना कर ही हम काफी हद तक स्वस्थ रह सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img