- बाल विकास परियोजना अधिकारी सोहनवीर त्यागी ने बताया हैंडवाश को महत्वपूर्ण विधि
जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, परिवार कल्याण के निर्देशों पर ग्लोबल हैंड वाशिंग डे का आयोजन बाल विकास परियोजना कोतवाली देहात के आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत साबुन से हाथ धोने के छ चरणों को सिखाया गया। साथ ही भोजन से पहले आंख, मुंह, नाक छूने के बाद, खांसने व छींकने के बाद व शौच के बाद एवं शौचालय के उपयोग के पश्चात सभी को साबुन व हाथ धोने की गतिविधि अपनाने के संबंध में व्यवहार परिवर्तन हेतु बच्चों में अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सोहनवीर त्यागी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 तथा कुपोषण से लड़ने के लिए हैंडवाश एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। तथा उत्तम स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो सभी लोगों को स्वेच्छा से अपनाना चाहिए।

