- जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बांटी मिठाई
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से शामली में जिला गन्ना अधिकारी का पद सृजित हो जाने के बाद किसानों में खुशी की लहर है। किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गन्ना मंत्री का आभार जाते हुए कहा कि इस पद के सृजित हो जाने के बाद शामली के लाखों गन्ना किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
शामली जिले को बने हैं तकरीबन 9 वर्ष पूरे हो चुके थे लेकिन अब तक जनपद शामली में जिला गन्ना अधिकारी का पद सृजित नहीं थाप् अब तक जनपद मुजफ्फरनगर के एक अधिकारी पर इसका अतिरिक्त प्रभार था।
उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से जनपद शामली में जिला गन्ना अधिकारी के पद का सृजन हुआ है। इस पद के सृजन हो जाने के बाद अब शामली में जिला गन्ना अधिकारी के पास वित्तीय अधिकार भी आ गए हैं जिससे कि वह अपने अधिकारों का प्रयोग करके किसानों का भला कर सके।
शनिवार को किसान बाबा राजवीर सिंह मलिक, आजाद चौधरी, गन्ना डायरेक्टर संजीव कुमार कश्यप ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही, कहा कि शामली पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने जनपद के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है।

