Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के पिता का हार्ट अटैक से हुआ निधन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के पिता का शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। इस दुःखद खबर के बाद बरोदा की तरफ से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी खेल रहे कप्तान क्रुणाल पांड्या बायो बबल छोड़कर घर के लिए रवाना हो गए।

बड़ौदा क्रिकेट संघ के सीईओ शिशिर हट्टंगड़ी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि क्रुणाल ने बायो बबल छोड़ दिया है। यह एक व्यक्तिगत त्रासदी है और बड़ौदा क्रिकेट संघ हार्दिक और क्रुणाल के इस दुःख में साथ खड़ा है।

बता दें कि हार्दिक और क्रुणाल को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का अहम योगदान रहा। उन्होंने आर्थिक स्थिति खराब रहने के बावजूद पैसे जुटाकर अपने दोनों बेटों को किरण मोरे क्रिकेट अकादमी में भेजा था। खुद हार्दिक भी अपने पिता के योगदान को कई बार स्वीकारते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...

किस कीमत पर ट्रेड डील?

पहले वह अलग-अलग संख्या बताते रहे हैं. कभी वह...

Rohit Pawar: अजित पवार विमान हादसा, रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री को हटाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित...
spot_imgspot_img