Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

हरिद्वार हाइवे: रोडवेज बस बनी महिला का काल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरिद्वार हाइवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से एक बाइक सवार दंपती उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान हादसे में महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद बस चालक को ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर ही बस समेत पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। थाना क्षेत्र पथरी के गांव एक्कड़ कलां निवासी शमशेर अपनी पत्नी भूरी के साथ बाइक से रुड़की की ओर आ रहा था।

जैसे ही उनकी बाइक रुड़की के बेलड़ी गांव के पास पहुंची तो पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी भूरी छिटककर बस के पहिये के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बस चालक मौका देख वहां से निकल भागा लेकिन कुछ ही दूरी पर ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही एसएसआई दीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एसएसआई ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img