Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

हरियाली तीज आज, सुहागिनों ने रचाये मेहंदी से हाथ

  • देर शाम तक पार्लरों के साथ शहर के बाजारों में की खरीदारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सावन का महीना, पवन करे सोर, जीया रे झूमे ऐसे जैसे मनवा नाचे मोर…आज शहर के घरों, पार्कों और आंगनों में तीज की कजरियों के साथ सावन के झूलों पर हिलोरे मारते हुए महिलाएं तीज का त्योहार मनाएंगी। तीज का त्योहार नवविवाहितों के लिए खास है। विवाहिताएं शहर के प्रमुख बाजारों शास्त्रीनगर, आबूलेन, सदर, लालकुर्ती, शारदा रोड पर देर रात तक मेहंदी लगवाती नजर आयीं। महिलाओं ने पार्लर में हरियाली तीज के लिए विशेष पैकेज भी आॅफर में बुक करा लिये हैं।

खरबंदा मेकअप स्टूडियो के संचालक आशू खरबंदा ने बताया कि तीज के लिये आॅफर पर विशेष पैकेज के साथ छूट दी गयी है। जिसमें छह हजार वाला पैकेज तीज पर दो हजार रुपये में दिया जा रहा है। आज प्रमुख पार्क जिमखाना मैदान स्थित लेडीज पार्क, सूरजकुंड पार्क, शास्त्री नगर स्थित बड़ा पार्क, पांडव नगर में तीज के लिये झूलों के साथ मेले भी भरेंगे। देर शाम तक बाजारों में महिलाएं खरीदारी के लिये दुकानों पर उमड़ी रही। जिसमें चूड़ी के साथ कंगन का सेट, हीना व मिलन मेहंदी की जमकर खरीदारी की गई। शहर के होटल व रेस्टोरेंट भी तैयार हैं। महिलाओं ने शाम को परिवार सहित बाहर तीज मनाने के बाद परिवार सहित होटल में डिनर का प्लान बनाया है।

जेल चुंगी निवासी दिशा कुछल इस बार अपनी पहली तीज मना रही हैं। वो बताती है कि पहली तीज को लेकर काफी उत्सुक हैं। शाम को पूजा के बाद सोलह शृंगार कर अपनी शादी का जोड़ा पहनेंगी। श्रद्धापुरी निवासी डा. पायल अग्रवाल ने बताया कि तीज पर सबसे पहले घरों में पूड़े का बायना निकाला जाता है। श्रद्धापुरी निवासी मानसी बताती है कि वो हर साल तीज का त्योहार सास व परिवार की महिलाओं के साथ घर पर ही मानती हैं। सदर निवासी सारिका बताती हैं कि हर साल कि तरह इस बार भी घर पर तीज की तैयारियां जोरों पर हैं। शाम को सभी सहेलियां मिलकर नृत्य करेंगे व चाट पकोड़ी खाएंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img