Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

आपरेशन के बाद महिला की मौत पर सुधा हॉस्पिटल में हंगामा

  • डॉक्टर पर लगाया गलत आपरेशन करने का आरोप
  • पुलिस ने भी बनाया समझौता करने को लेकर दबाव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रंगोली रोड, शास्त्री नगर स्थित सुधा हॉस्पिटल में एक महिला के आॅपरेशन के बाद मौत होने पर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल के दो चिकित्सकों पर गलत आॅपरेशन करने का आरोप लगाया। उन्होंने थाना नौचंदी पुलिस से अस्पताल के चिकित्साको के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुहार की, लेकिन पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने उनपर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया। घंटे चले हंगामा के बाद आखिरकार महिला के परिजन शव को घर ले गए।

मोदीपुरम कली गार्डन कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय कुमकुम गर्ग पत्नी नवीन गर्ग को सोमवार की दोपहर भर्ती कराया चिकित्सकों ने उनके यूट्रस में रसौली होने की बात कहते हुए उसका आॅपरेशन करने को कहा। कुमकुम के भाई विकास ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे कुमकुम को आॅपरेशन थिएटर ले जाया गया। दोपहर तीन बजे आपरेशन होने के बाद कुमकुम को ओटी से बाहर लाया गया तो उनके मुंह से झाग आ रहे थे और उनके शरीर में सांस नहीं थी। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया।

उन्होंने आॅपरेशन करने वाली डॉक्टर सुधा और डॉक्टर प्रशांत चौहान पर आॅपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि आॅपरेशन के दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ है जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि अगर हार्ट अटैक पड़ा था तो उन्हें लाइव सपोर्ट दिया जाता, लेकिन ऐसी कोई कोशिश नहीं की गई। उन्होंने डॉक्टर पर कुमकुम को जबरन हत्या करने का आरोप लगाया।

भारी हंगामे के बीच पुलिस को सूचित किया गया। थाना नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। तीमारदारों ने पुलिस से अस्पताल के डॉक्टर व प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुहार की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना थी कि पहले पोस्टमार्टम कराया जाए, उसके बाद ही मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस ने उनकी कोई गुहार नहीं सुनी। आखिरकार देर शाम परिजन शव को घर ले गए।

कंकरखेड़ा में महिला ने की आत्महत्या

मेरठ: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने 10 साल पहले दूसरी शादी की थी। उसके दो बच्चे हैं। यह महिला काफी समय से पति से अलग रह रही थी। आसपास के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी तो तत्काल पुलिस वहां पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी घर से लापता

कंकरखेड़ा: श्रद्धापुरी निवासी सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पांच जुलाई की रात नौ बजे वह अपने घर से बाइक पर निकले थे। उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र में श्रद्धापुरी सेक्टर तीन निवासी बाला देवी ने थाने में तहरीर तहरीर देते हुए बताया कि 48 वर्षीय उनका बेटा विजय सिंह वायु सेना में अधिकारी पद से सेवानिवृत्त है। परिवार में विजय की पत्नी, दो बेटी और मां है। विजय के बहनोई जागृति विहार निवासी राकेश राघव ने बताया कि सेवानिवृत्त के बाद विजय सिंह ने सीएसडी कैंटीन में भी कार्यभार संभाला था।

फिलहाल वह घर पर ही थे। कुछ दिनों से विजय डिप्रेशन में चल रहे थे। पांच जुलाई की सुबह विजय बाइक पर सवार होकर डाक्टर से दवा लेने गए थे। शाम 8:45 बजे वापस घर पहुंचे। उसके बाद 15 मिनट बाद करीब नौ बजे बाइक से फिर चले गए। वापस न आने पर नाते-रिश्तेदार और उनके दोस्तों के यहां भी तलाश किया, लेकिन सुराग नही है। विजय का मोबाइल भी बंद है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। जल्द तलाश किया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img