- पिता ने पड़ोसी पर बेटे को गायब करने के लगाए आरोप
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: हरियाणा के पानीपत में करीब 20 दिन पहले गोली मार कर युवक से लूट करने के मामले में पुलिस ने कैराना की आर्यपुरी देहात बस्ती से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, आरोपी के पिता ने कोतवाली में पड़ोसी युवक पर उसके बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
बुधवार की सुबह आर्यपुरी देहात बस्ती निवासी जहीर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम पड़ोस का युवक उसके घर आया और उसके 20 वर्षीय पुत्र फैजान को अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया। जिसके बाद से उसके बेटे को कहीं पता नहीं चला। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली बुलाया तो पता चला कि रास्ते में हरियाणा पुलिस की गाड़ी आयी और फैजान को अपने साथ ले गई।
जिसके बाद पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि फैजान को पानीपत पुलिस ने एक युवक को गोली मारकर लूट करने के मामले में उठाया है।
कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि पुराना औद्योगिक नगर पानीपत थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले चार बदमाशों ने एक युवक के पैरों में गोली मारकर नकदी लूटी थी।
इस मामले में दो दिन पहले पानीपत पुलिस ने लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पानीपत में पुलिस को पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने कैराना के आर्यपुरी निवासी फैजान का नाम भी बताया था। जिस कारण पुराना औद्योगिक नगर पानीपत की पुलिस फैजान को उठाकर ले गई।

