Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

डबल मर्डर के बाद पाली में तैनात हुआ भारी पुलिस बल

  • क्यूआरटी फोर्स और कई थानों की पुलिस गांव में तैनात

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: कस्बे के मुख्य मार्ग पर रविवार देर शाम हुए डबल मर्डर के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पाली गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सोमवार सुबह पीएम के बाद दोनों मृतकों के शव गांव पहुंचे। वही एसपी देहात व अन्य आला अधिकारियों के साथ कई थानों रिपोर्ट तैनात की गई।

बता दें कि रविवार देर शाम पाली निवासी 22 वर्षीय अरविंद उर्फ कालू पुत्र धूम सिंह व और 35 वर्षीय ई रिक्शा चालक सुरेंद्र पुत्र रमेश की दिनदहाड़े गोली वर्षा कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर घंटो घटनास्थल पर जाम लगा दिया था। काफी प्रयास के बाद देर रात लगभग 8 बजे जाम खुला जिसके बाद आवागमन सुचारू हो गया।

सोमवार सुबह दोनों मृतकों के शव लगभग 8 बजे गांव पहुंचे जिसके चलते एसपी देहात के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस के साथ क्यू आर टी फोर्स मौके पर तैनात की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img