Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

हाथरस प्रकरण में ‘आप’ का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

  • पीड़ित परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए हाथरस में गैंगरेप पीड़िता परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने तथा पीड़िता का केस गैर भाजपा राज्य में चलाए जाने की मांग की। साथ ही, सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की भी मांग की है।

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि 5 अक्टूबर को पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग को लेकर डिप्टी स्पीकर सांसद संजय सिंह, कैबिनेट मंत्री राखी बिड़ला, राजेंद्र पाल गौतम, हरपाल सिंह चीमा, फैसल लाला पर सुरक्षा के बीच हमला पुलिस की बड़ी चूक है। इस घटना को अंजाम देने वाले का फोटो एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के साथ मिला है।

यह आदमी मुख्यमंत्री सूचना निदेशक द्वारा फालो किया जाता है। इतने सुबूत के बाद भी पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। योगी सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।

ज्ञापन में गैंगरेप पीड़ित परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने तथा प्रकरण की सीबीआई जांच सीटिंग जज की निगरानी में कराने और पीड़ित परिवार की सुनवाई गैर भाजपा शासित प्रदेश में कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर योगेश, विनोद बालियान, वीरपाल उपाध्याय, रवि, सचिन मलिक, रामसिंह, सलीम मलिक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img