- पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट पैदल मार्च निकाला
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: हाथरस में जयंत चौधरी और उनके समर्थकों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में सपाईयों ने पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति को सबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने तथा लाठी चार्ज की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। उसके बाद यहां से हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचें। इस दौरान सपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि हाथरस में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा के वरिष्ठ नेताओं पर पुलिस ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के लाठीचार्ज किया। सााि ही उन पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए। लाठीचार्ज उस समय हुआ जब विपक्षी नेता दलित वाल्मीकि परिवार को उनकी लड़की की हत्या पर शोक प्रकटने एवं निष्पक्ष कार्यवाही की मांग को लेकर हाथरस जा रहे थे। इस लाठीचार्ज के पीछे वर्तमान सरकार की तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक सोच जिम्मेदार है।

जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज करने से चौधरी चरण सिंह में आस्था रखने वाले लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, जो कल बड़े आंदोलन का रूप भी ले सकत है। भाजपा की वर्तमान सरकार पहले से ही किसान व कमजोर वर्गों की विरोधी रही है जिसका स्पष्ट प्रमाण हजारों करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान है।
सिकानों, गरीबों एवं नौजवानों पर जुल्म करने वाली तथा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने वाली सरकार को सत्ता में बने रखने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए तानाशाही सरकार को भंग कर प्रदेश के लोकतंत्र की महान परंपरा को बचाया जाए।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, विजय कौशिक, शेरसिंह राणा, मांगेराम मलिक, नासिर प्रधान, तफरूज, डा. सत्यपाल कश्यप, अनुज जावला, प्रदीप सिंह सिंभालका, संजय उपाध्याय, नफीस राणा, अनुज जावला, सुरेंद्र ताना, तासीन मंसूरी, चौ. कलीम हसन, ममरेज राणा, विनीत रोड आदि मौजूद रहे।

