- लाला मोहम्मदपुर की फरजाना हत्याकांड का खुलासा शौहर गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कंकरखेड़ा थाना के लाला मोहम्मदपुर की फरजाना की हत्या मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। हत्यारोपी शौहर मौसम पुत्र हसन निवासी लाला मौहम्मदपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने जानकारी दी कि एक सूचना के आधार पर डाबका कट से गिरफ्तार किए गए मौसम ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी बदचलन थी। पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ सम्बन्ध थे। उसको काफी समझाया भी, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आई।
उसने बताया कि उसकी हरकतों से उसकी बदनामी हो रही थी। जिसके बाद उसने बीती आठ जुलाई को जब फरजाना सो रही थी। उसी दौरान लकड़ी काटने में प्रयोग की जाने वाली कुल्हाड़ी के प्रहार कर उसकी हत्याकर दी थी। हत्या की वारदात के बाद घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को डाबका कट वाले रास्ते पर सागौन के बाग में छिपाकर रख दिया था। कुल्हाड़ी को पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद कर लिया। हत्यारोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

