- ग्राम प्रधान के विजयी होने पर 50 से 60 व्यक्तियों के साथ निकाल रहे थे जुलूस
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: थाना चांदपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बास्टा में प्रधान के विजयी होने पर 50 से 60 व्यक्तियों के साथ विजयी जुलुस निकालने पर पुलिस ने प्रधान पति सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
कोरोना महामारी के चलते शासन प्रशासन सहित पूरी दुनिया परेशान और चिंतित है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में उच्चतम न्यायालय ने विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी थी। लेकिन मंगलवार को थाना चांदपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बास्टा में ग्राम प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी शबाना के पति असलम पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम बास्टा ने अपने 50 से 60 साथियों के साथ ग्राम बास्टा में विजय जुलूस निकाला।
जिस संबंध में पुलिस ने थाने में आपदा प्रबंधन अधिनियम बनाम असलम पुत्र अल्लादिया, अशरफ पुत्र अल्लादिया, अकरम पुत्र अल्लारक्खा, नाजिम पुत्र कालू, शब्बू पुत्र रहीस, अनस पुत्र यामीन, भूरा पुत्र रफीक, अरमान पुत्र नफीस निवासीगण ग्राम बास्टा के 50 से 60 व्यक्ति नाम पता अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने प्रधान पति असलम पुत्र अल्लादिया, अशरफ पुत्र अल्लादिया, अकरम पुत्र अल्लारक्खा, नाजिम पुत्र कालू, शब्बू पुत्र रहीस निवासीगण ग्राम बास्टा को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

