जनवाणी संवाददाता |
रोहटा/सरूरपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रविवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के दिन संपूर्ण लोक डाउन होने के चलते प्रत्याशियों में संख्या बना रहा। हालांकि से लेकर देर शाम चुनाव आयोग द्वारा नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए दी गई पर्ची के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचा जा सकेगा।
गौरतलब है कि रविवार यानी आज संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर चल रही त्रिस्तरीय पंचायत नामांकन प्रक्रिया के तहत आज दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का काम होगा, तो उसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन का भी काम होना है। हालांकि इसे लेकर प्रशासन द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने के बाद प्रत्याशियों में ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए संशय बना रहा।
हालांकि देर शाम चुनाव आयोग द्वारा दी गई व्यवस्था के अनुसार खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा व खंड विकास अधिकारी सरूरपुर दीपक कुमार तेवतिया द्वारा बताया गया कि नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए केवल प्रत्याशी को संपूर्ण लॉकडाउन में नामांकन की पर्ची दिखा कराने की छूट रहेगी।
नामांकन के समय भूल गई पर्ची के माध्यम से केवल प्रत्याशी ब्लॉक मुख्यालय पर आकर नाम वापसी का चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी हिदायत दी कि मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि शासन की ओर से उन्हें प्रत्याशियों के लिए कोई गाइडलाइन अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

