नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सर्दियों का मौसम आते ही मच्छरों की भिन्न भिन्न शुरू हो जाती है। इस मौसम में मच्छर बहुत अधिक परेशान करते हैं। वहीं, यइ मच्छर हमारी सेहत पर भी अटैक करते हैं। इसलिए इस मौसम में मच्छर बच्चों सहित सभी के लिए गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। बताया जाता है कि, ये मच्छर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारी फैलाते हैं।

जिससे हमें इनसे बचने की बेहद जरूरत हैं। तो चलिए इन खतरनाक बीमारी और मच्छरों से बचने के लिए हमारे पास कुछ उपाय हैं। इन उपायों को करने से आप काफी हद तक मच्छरों के कारण बनने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं…

नारियल का तेल

कोकोनट आयॅल यानि नारियल का तेल भी मच्छरों से दूर रखने के लिए बहुत गुणकारी है।
नारियल के तेल और नीम के तेल के मिश्रण का दिया जलाने से इसमें से जो महक आती है वह मच्छरों को आपके घर और आपके बच्चों से दूर रखेगी। यह एक जीवाणु रोधी, एंटी फंगल, एंटी वायरल मिश्रण है जो मच्छरों को आपके शरीर से दूर रखता है।
लेमन ग्रास

लेमन ग्रास भी मच्छरों से बचने के लिए बड़ा उपाय है। बताया जाता है कि यदि आपके घर के बाहर या बरामदे में लेमन ग्रास का पौधा है तो उसकी सुगंध से मच्छर आपके आसपास नहीं भटकेंगे।
कूड़े के ढेरों से दूर

मच्छरों के पनपने के लिए जो सबसे मेन चीज होती हैं वह हैं गंदगी। दअरसल, जितनी आसपास गंदगी होगी। उतना ही मच्छर बढ़ेंगे। तो इसलिए जितना हो सके कचरे, कूड़े के ढेरों से दूर रहना चाहिए। साथ ही अपने घर को मच्छरों से मुक्त करने के लिए अपने घर के आस-पास जमा पानी और गंदगी को हटा दें।
नीम का पौधा

नीम का पौधा हमारे सेहत से जुड़ी कई चीजों में लाभदायक माना गया है। यह पौधा आयुर्वेद की चीजों में भी काम आता है। साथ ही यदि आप इसका तेल इस्तेमाल करोंगे तो यह आपके बच्चों को मच्छरों से दूर रखने में भी सहायक होता है। नीम के तेल को पूरे शरीर पर लगाने से मच्छर आपके आसपास नहीं आएंगे।
तुलसी माता का पौधा

तुलसी माता का पौधा कई बीमारियों के लिए लाभदायक माना जाता है। वहीं, यह पौधा मच्छरों के लिए भी रामबाण है। दरअसल, आयुर्वेद में बताया गया है कि, तुलसी का पौधा इतना फायदेमंद है कि, यदि यह दरवाजे के पास हो तो इससे मच्छर घर में नहीं आते हैं। यदि आप भी अपने बच्चों को मच्छरों से दूर रखना चाहते हैं तो अपने घर की खिड़की दरवाजों के पास तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।

