Saturday, February 7, 2026
- Advertisement -

‘टाइगर 3’ के रिस्पोंस को देखकर सलमान खान ने कही दिल की बात…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ जिसमें एक्टर सलमान खान अलग अंदाज में एक्शन करते ​​हुए दिखाई दिए और फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे।

तो वहीं साल 2017 को आई एक था टाइगर फिल्म का सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ को भी लागों से काफी प्यार मिला। जिसके बाद 16 अक्टूबर 2023 को ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर को मिले रिस्पोंस के बाद फिल्म को 12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन रिलीज किया गया।

01 17

टाइगर 3 में भी सलमान खान एक्शन करते दिखाई दिए साथ ही कैटरीना कैफ भी एक्शन करतीं दिखाई दीं लेकिन, इस बार विलेन के रोल में इमरान हाशमी दिखाई दिए ​जि​​सको लेकर एक्टर की खूब प्रशंसा हुई।

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन रिलीज हुई और इस फिल्म को दर्शकों का ठीक ठाक सा प्यार मिल रहा है।

02 15

करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म का घरेलू कलेक्शन इसे हिट कराने के लिए कम से कम 600 करोड़ रुपये होना चाहिए और वहां तक पहुंचने के लिए इसे अपना कलेक्शन और रफ्तार से बढ़ाना होगा।

कहा तो यही जा रहा है कि फिल्म ‘टाइगर 3’ को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से सलमान खान काफी खुश हैं और इसीलिए सलमान खान मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पीवीआर सिनेमा में अपने प्रशंसकों से मिलकर आभार व्यक्त करेंगे।

इस अवसर पर सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, दर्शकों से मिल रहे प्यार से सलमान खान काफी खुश हैं। सलमान खान मानते हैं कि ‘टाइगर 3’ उनके दिल के काफी करीब फिल्म है।

03 12

वह कहते हैं, ‘फिल्म को इस तरह का प्यार मिलता देखना वाकई मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।

मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी। दर्शकों ने फिल्म को शानदार शुरुआत दी और मुझे खुशी है कि ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग भी सफल रहा।’

फिल्म ‘टाइगर 3’ का सफल होना सलमान खान के लिए बहुत जरूरी लगातार छह फ्लॉप फिल्में दे कर हाशिये पर आ चुके सलमान खान के करियर के लिए ‘टाइगर 3’ का हिट होना किसी संजीवनी से कम साबित नहीं होगा।

04 13

हाल ही में सलमान खान ने छोटे बच्चों के लिए ‘टाइगर 3’ की स्पेशल स्क्रीनिंग गई थी। वहां उन्होंने शो से पहले पहुंकर बच्चों को सरप्राइज कर दिया।

सलमान खान को अपने साथ देखने के बाद बच्चे काफी खुश नजर आए। वहीं, सलमान खान ने भी बच्चों के साथ काफी मस्ती की। फिल्म की रिलीज के बाद यह पहला मौका होगा जब सलमान खान अपने फैंस से मिलेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img