Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

अभिनेता शाहरूख खान के बेटे की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई क्रूज ड्रग्स छापेमारी मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार यानी आज सुनवाई होगी।

आर्यन खान ने 20 अक्टूबर को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले मामले में दायर की गई याचिका को विशेष अदालत ने खारिज करते हुए आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी थी।

विशेष अदालत द्वारा 20 अक्टूबर को उसकी याचिका खारिज करने के बाद, वकील सतीश मानेशिंदे की कानूनी टीम ने मुंबई उच्च न्यायालय का रुख किया।

इसके बाद अदालत मंगलवार, 26 अक्टूबर को मामले की सुनवाई करने के लिए सहमत हुई। मामले में आर्यन के वकील ने पहले कहा था कि, “हमने अदालत से कहा कि मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से होनी चाहिए, लेकिन न्यायाधीश ने इनकार कर दिया।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान की जमानत याचिका क्रमांक 57 पर सूचीबद्ध है। जबकि अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका क्रमांक 64 पर सूचीबद्ध है। इस बीच उच्च न्यायालय में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आर्यन खान सहित मामले के सभी आरोपियों की जमानत का विरोध करेगा।

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की जमानत अर्जी को मजिस्ट्रेट अदालत और विशेष एनडीपीएस अदालत दोनों द्वारा खारिज करने के बाद आर्यन खान अब तीन सप्ताह से ज्यादा समय से हिरासत में है। इसी बीच शाहरुख खान 21 अक्टूबर को पहली बार अपने बेटे से मुंबई के आर्थर रोड जेल में मिले थे।

आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्तूबर को मुंबई क्रूज रेव पार्टी में एक छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी के दौरान उन्होंने 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए (एक्स्टसी) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। हालांकि, इस दौरान आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं मिला था।

एनसीबी इस मामले में अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच मामले में एनसीबी की जांच भी जारी है। इससे पहले आर्यन खान के मोबाइल फोन पर मिले व्हाट्सएप चैट के आधार पर अभिनेत्री अनन्या पांडे को पिछले हफ्ते दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img