- पत्नी, प्रेमी समेत छह आरोपी पकड़े, एलर्जी का इंजेक्शन लगाकर पहले किया बेहोश, फिर मारा
- खैरनगर में बाजार रहा बंद, दो महिलाओं को भी किया शामिल
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: देहलीगेट थाना क्षेत्र की गूलर वाली गली में रहने वाले सेल्समैन के गायब बेटे और बेटी की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में मां ने अपने पार्षद प्रेमी के साथ करके लाशों को सलावा गंगनहर में फेंक दिया गया था। आरोपियों ने हत्या करने से पहले दोनों बच्चों को एलर्जी का इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया था। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार, इंजेक्शन, सिरिंज और उपकरण आदि बरामद किए थे।
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि बच्चों की मां निशा तंत्र विद्या व दुआ जैसे काम करती है। निशा ने अपने प्रेमी सऊद फैजी वर्तमान पार्षद मेरठ नगर निगम के वादी सऊद की पत्नी निशा से अवैध सम्बन्ध थे। वादी के दोनों बच्चे मिराब व कोमेन अवैध सम्बन्धों में बाधक थे।

इसलिए निशा ने सऊद फैजी व अपने पड़ोस की महिला कौसर पत्नी अफतर तथा बाजी मुसर्रत पत्नी महताब आलम निवासी खैरनगर देहली गेट व आरिफ पुत्र यामीन व साद पुत्र महताब आलम निवासीगण खरनगर थाना देहली गेट के साथ मिलकर योजना के अनुसार बच्चों को जान से मार दिया,
जिसमें बाजी मुसर्रत ने बच्चों के पैर पकड़े व तथा कौसर बच्चों के हाथ पकड़े तथा कौसर ने ही बच्चो को नींद के इंजेक्शन लगाये तथा सऊद फैजी ने बच्चों का गला व मुंह दबाया तथा (निशा) भी वहीं मौजूद थी। बच्ची कोनेन को वादी शाहिद के घर पर ही मार दिया था, इसके बाद बच्ची कोनेन को चादर में लपेटकर आरिफ व बच्चे मिराब को साद, साउद व मुसर्रत, कौसर के साथ मुसर्रत के घर पर पहुंचे।
जहां पर इन्होंने मुसर्रत के घर पर ही योजना के अनुसार बच्चे मिराब को भी बाजी मुसर्रत ने पैर पकड़े तथा कौसर ने बच्चे मिराब के हाथ पकड़े तथा सऊद फैजी ने मिराब का गला व मुंह दबाया तथा मिराब को मुसर्रत के घर पर ही मार दिया। मुसर्रत के घर से ही पेटियां ली तथा मुसर्रत के घर से ही दो पेटियों में बच्चों के शवों को अलग-अलग पेटी में रखकर आरिफ ने बच्ची के शव वाली पेटी को गाड़ी में डाला
तथा साद ने बच्चे के शव वाली पेटी को गाड़ी में डाला, शव को पेटी में इसलिए डाला ताकि लोगों को शक न हो तथा साद की गाड़ी में डालकर, साद आरिफ, सऊद, मुसर्रत व कौसर द्वारा गंगनहर सरधना में अटेरना पुल नहर से दोनों बच्चों के शव के नहर में डाल दिया तथा मोहल्ले में ये प्रचार कर दिया गया कि बाजी मुसर्रत बीमार है।

बाजी को दवाई दिलाने जा रहे हैं, ताकि कोई शक न कर सके। पूछने पर बताया कि नींद के इंजेक्शन साउद बाजार से लाया था आरोपी साद, सऊद, आरिफ, मुसर्रत, कौसर द्वारा मृत बच्चों को पेटियों में रखकर साद की गाड़ी वैगनआर में घर के पास से ले जाने की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है।
गिरफ्तार आरोपी
सऊद फैजी पुत्र चमन फैजी निवासी डा. सेन वाली गली थाना देहली गेट मेरठ उम्र 30 वर्ष, साद पुत्र महताब आलम निवासी 54 खैरनगर गूलर वाली गली उम्र 35 वर्ष, आरिफ पुत्र यासीन निवासी गूलर वाली गली खैरनगर उम्र 35 वर्ष, निशा पत्नी शाहिद निवासी 61 खैरनगर गूलर वाली उम्र 37 वर्ष, मुसर्रत पत्नी महताब आलम निवासी 54 खैरनगर गूलर बी वाली गली थाना देहली गेट मेरठ उम्र 54 वर्ष, कौसर पत्नी अफतर निवासी खैरनगर गूलर वाली गली थाना देहली गेट मेरठ उम्र 58 वर्ष।
तांत्रिक के काम में रुचि लेती थी निशा
अपने दो बच्चों की निर्मम हत्या में शामिल निशा तंत्र मंत्र में ज्यादा रुचि लेती थी। खैरनगर के गुलर वाली गली में रहने वाली निशा को लोग तांत्रिक जैसा मानते थे। उसने आसपास की महिलाओं में शोहरत हासिल कर ली थी। पांच सालों से वो इसी काम में लगी हुई थी।
हत्या से पहले बनाई कहानी
निशा ने अपने पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं से कहा था कि वो अपने दोनो बच्चों को मारना चाहती है। महिलाओं ने पूछा क्यों तो उसने कहा था दोनों बच्चों को मारने के बाद अल्लाह की रहमत उस पर बरसेगी। इसका असर पूरे मोहल्ले पर पड़ेगा। निशा ने डराते हुए ये भी कहा था कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो मोहल्ले के हर घर में मौत होने लगेगी और सबसे पहले तुम लोगों के घर लाश निकलेगी। इस तरह की बातें कर उसने दोनों महिलाओं को अपने कब्जे में कर लिया था।
हाथ नहीं कांपे निशा के
निशा ने अपने पार्षद प्रेमी सऊद फैजी के साथ मिल कर दोनो बच्चों की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए सऊद खुद खैर नगर दवा मार्केट से एलर्जी के दो इंजेक्शन लेकर आया था। छोटी बच्ची को किचन में ले कर इंजेक्शन लगा दिया। करीब आधे घंटे के अंदर बच्ची की मौत हो गई।
निशा ने बेटी की लाश के सामने रहने वाली महिला के घर रखवा दिया था। इसके बाद बेटा इंजेक्शन लगाने के बाद भी जब बेहोश नहीं हुआ तो सऊद ने बेटे के मुंह पर कपड़ा लगा कर दम घोटकर मार दिया। अपनी आंखों के सामने दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद भी निशा के हाथ नहीं कांपे। उसने सऊद से कहा-जाओ इनको ठिकाने लगा दो।
तीन बच्चों की पहले भी हुई संदिग्ध मौत
सेल्समेन शाहिद की पत्नी निशा को मौत का मंजर देखने का पुराना शौक था। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि निशा के पहले भी तीन बच्चों की रहस्यमय ढंग से मौत हो चुकी है। तीनों बच्चे रात में आराम से सोए थे। किसी बच्चे के मुंह से खून निकला था।
इन बच्चों की उमर एक महीना, चार साल और छह साल थी। इन मौतों पर किसी भी परिवार की तरफ से आपत्ति नहीं आई थी। इस कारण इन तीन बच्चों की मौत दफन हो कर रह गई थी। तब किसी ने नहीं सोचा था कि आने वाले दो बच्चों के नाम भी मौत की फेहरिस्त में शामिल हो जायेंगे।
गंगनहर में बहता मिला बेटे मीराब का शव
खैरनगर के ढलाई वाली गली में स्थित निशा ने अवैध संबंधों और तंत्र का खौफ दिखाकर बेटे मीराब व बेटी कौनेन की नशे की दवाई आदि देकर हत्या करके शव जंगल में फेंक दिए थे। इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद दोनों बच्चों के शव की बरामदगी के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक देहलीगेट पुलिस के प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह और पीएसी की टीम ने सरधना से लेकर भोला झाल तक गंग नहर में सर्च अभियान चलाया।
पीएसी के गोताखोर बोट के सहारे दोनों बच्चों की तलाश करने के लिए लगे रहे। इसमें देर शाम उस समय कामयाबी मिली जब रोहटा थाना क्षेत्र में पूठखास पुल के पास बेटे मीराब तैरता शव हुआ गंगनहर में मिल गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर अपने साथ ले गई। इस दौरान पुलिस भी टीम के साथ अभियान को देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ जमा रही।
निशा के एक गलत जवाब ने हत्याकांड खोला
खैरनगर के दो बच्चों की हत्या का राज लंबे समय तक न खुलता क्योंकि बच्चों की मां पर पुलिस की पूछताछ का कोई असर नहीं पड़ रहा था। आरोपी मां निशा बार बार पुलिस से हत्यारों को पकड़ने की मांग करने में लगी हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने जब निशा से पूछा कि बच्चों का टयूटर आज आया था। इस पर निशा ने कहा कि वो तो दस बारह दिनों से नहीं आ रहा है।
पुलिस अधिकारी ने जब टयूटर का नंबर मांग कर उससे बात की तो टयूटर ने कहा कि वो बच्चों को पढ़ाने आ रहा था तभी निशा ने फोन करके कहा कि आज बच्चे कहीं जा रहे हैं इसलिये आने की जरुरत नहीं है। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और जांच इसी दिशा में बढ़ी और बच्चों के गायब होने का राज खुल गया।
सीडीआर ने खोले अवैध संबंधों के राज
पुलिस ने मेहराब और कुनेन के गायब होने की जांच के दौरान निशा और पार्षद सऊद फैजी के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई तो पुलिस हैरत में पड़ गई। निशा और सऊद के बीच मोबाइल पर रोज बेइंतहा काल होती थी। देर रात तक दोनों बातचीत में मशगूल रहते थे। जबकि निशा की अपने पति शाहिद से दिन भर में एक दो बार भी बात नहीं होती थी।
वहीं पुलिस को सीडीआर में आरिफ नामक युवक के मोबाइल के नंबर भी काफी तादाद में मिले हैं। पुलिस का मानना है कि एक विवाहिता के मोबाइल पर दो युवकों के काफी तादाद में बातचीत के सबूत मिले है। इससे साफ जाहिर होता है कि निशा पुरुषों से दोस्ती करने में ज्यादा विश्वास करती थी।
बदर अली की पार्टी का पार्षद सऊद
दो बच्चों की हत्या में आरोपी मां निशा के साथ पकड़ा गया नितर्वमान पार्षद सऊद फैजी युवा सेवा समिति के बैनर से चुनाव जीत कर आया था। बदर अली के काफी करीब माना जाने वाला सऊद हमेशा चर्चाओं में रहा है। खैरनगर की सेन वाली गली में रहने वाले लोगों का सऊद को लेकर आक्रोश है।
इनका कहना है कि सऊद के कारण पूरी गली की बदनामी हुई है। एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध बनाकर उसके बच्चों की हत्या करके पूरे मौहल्ले को बदनाम कर दिया है। लोगों ने बहशी दरिंदो को सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।
खैरनगर बाजार बंद, शव मिलते ही मातम
सेल्समैन शाहिद के दो बच्चों की हत्या में पत्नी निशा और उसके प्रेमी सऊद का नाम आने के विरोध में जहां लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है वहीं शोक में गली के आसपास का बाजार बंद रहा। महिलाओं का शाहिद के घर में आना जाना लगा रहा। हर कोई इस बात से दुखी लग रहा था कि सऊद ने क्यों हत्याकांड को अंजाम दिया। अगर निशा को सऊद के साथ रहना ही था तो शाहिद को तलाक दे देती।
हाथ-पैर बांधकर डाला था बेड के अंदर
मां और बच्चों के रिश्ते तार-तार करने वाली इस घटना में हत्या से पहले सऊद फैजी और निशा ने दोनों बच्चों के हाथ-पैर बांधकर बेड के बॉक्स में डाल दिए थे। हालत बिगड़ने पर दोनों को बाहर निकाला और नशे के इंजेक्शन लगा दिए। बाद में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं, पूर्व पार्षद बच्चों के शव गंगनहर में फेंकने के लिए अपनी कार की डिग्गी में रखकर भोला की झाल ले गया था।
ताबीज देने का काम करती थी महिला
पुलिस को यह भी पता चला कि बच्चों की मां निशा तंत्र मंत्र और ताबीज देने का काम करती थी, उसका मानना था कि अगर वहकिसी अपने की कुबार्नी देगी तो उसकी सिद्धि और बढ़ जाएगी। यही वजह है कि उसने अपने प्रेमी सऊद के साथ मिलकर बेटे-बेटी को मारने की योजना बनाई जिसके लिए उसउसने पड़ोस की 2 महिलाओं और दो युवकों को भी अपनी योजना में शामिल किया।

