Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

गर्मी @ 39.3 डिग्री सेल्सियस

  • मौसम में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गर्मी लगातार बढ़ रही है। जिस तरह से गर्मी का रुख देखा जा रहा है। उससे तो साफ लग रहा है कि आने वाले दिनों में बेहद परेशानी होगी। क्योंकि तापमान ने 39 डिग्री पार कर दिया है। जिसके चलते गर्मी बढ़ गई और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। जिसके चलते हाइवे पर भी अभी से सुनसान रहने लगा है।

गर्मी के बढ़ते रुख को देखकर लगता है कि अगर अप्रैल के महीने में इस तरह से तापमान में बढ़ोतरी होगी तो मई जून के महीने में तो गर्मी इस बार 50 डिग्री तापमान को पार करेगी। राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 48 एवं न्यूनतम आर्द्रता 20 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख शांत रहा। मौसम विशेषज्ञ डा. उदय प्रताप शाही का कहना है कि गर्मी का रुख बढेÞगा।

अप्रैल माह में ही बढ़ गई एसी की डिमांड

अप्रैल में मई-जून जैसी धूप और तपन के चलते लोग सर्वाधिक वातानुकूलित उपकरणों की खरीदारी कर रहे हैं। इलेक्ट्रिानिक दुकानों एवं शोरूमों पर कूलर-पंखों से ज्यादा लोग एसी की डिमांड कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि उपकरण बेचने वाली कंपनियां एवं विक्रेता ग्राहकों को कई आकर्षक स्कीम दे रहे हैं। इसके साथ ही इस बार कोरोना संक्रमण का खतरा बेहद कम बना हुआ है।

06 3

इसके चलते वातानुकूलित उपकरणों का कारोबार तेजी से दौड़ रहा है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों पर एसी, कूलर और फ्रिज की पिछले दो वर्षों की अपेक्षा अधिक डिमांड बनी हुई है। इसका मुख्य कारण है कि इस बार होली के साथ ही मार्च माहसे ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ना शुरू हो गई। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों की ओर से मिलने वाले आकर्षक आॅफर एवं विक्रेताओं की ओर से आसान किस्त की सुविधा मिलने से लोग कूलर से ज्यदा एसी की खरीदारी कर रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोरूम संचालक ने बताया के होली से तापमान में वृद्धि होने के साथ कोरोना संक्रमण न होने से लोग कूलर से अधिक एसी की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में होली से अब तक एक हजार से अधिक एसी बिक एवं बुक हो चुके हैं। मगर एसी इंटोलेसशन करने में कंपनियों के कारीगर अधिक समय लगा रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि एसी की बिक्री अधिक होने से इंस्टालेशन वेटिग में चल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कूलर की बिक्री में भी पिछले वर्षों से अधिक इजाफा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img