Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

गर्मी @ 42.8 डिग्री सेल्सियस

  • रविवार को गर्मी का दिखा भीषण असर, 43 डिग्री के पास पहुंचा पारा
  • दो जून तक ऐसे ही रहेगी गर्मी नहीं है राहत के कोई आसार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मई के अंतिम सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं है। रविवार का दिन भी सुबह से ही गर्म रहा और शाम तक गर्मी का पारा चढ़ता चला गया। अभी राहत के आसार नहीं दिखे रहे हैं। दो-तीन जून तक मौसम ऐसे ही रहेगा। इस बार बारिश न होने के चलते लगातार गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार सुबह से ही तेज धूप और सूरज ने शहरवासियों का गर्मी में दम निकाल दिया। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। शहर से लेकर देहात तक गर्मी के चलते हाहाकार मचा हुआ है। अभी कोई राहत नहीं दिखाई दे रही है। पिछले 15 दिन से शुरू हुआ गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है।

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया। जबकि अधिकतम आर्द्रता 41 और न्यूनतम आर्द्रता 22 दर्ज की गई। शाम को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी लगातार परेशान कर रही थी। लोग पसीने पोछते हुए नजर आए। उधर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन-चार दिन तक मौसम ऐसे ही गर्म बना रहेगा और लू परेशान करेगी। इस बार गर्मी बारिश न होने के कारण भी तेजी से बढ़ रही है।

आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू

रविवार को दिन में मौसम इतना बदला हुआ था। लू के चलते हालात खराब हो रही थी। दोपहर के समय आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली लू ने शहरवसियों को हलकान कर दिया। लोग घरों में कैद रहे और बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लू का असर कम होता नहीं दिखा। अभी आगे भी दो-तीन दिन लू का असर ऐसे ही रहेगा और भी रफ्तार बढ़ेगी।

प्रदूषण में भी हुई बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे में प्रदूषण में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। गर्मी के कारण प्रदूषण भी बढ़ा है। रविवार को बागपत का 175, गाजियाबाद का 168, मेरठ का 203, मुजफ्फरनगर का 190, जयभीमनगर का 194, गंगानगर का 233, पल्लवपुरम का 183 दर्ज किया गया। अभी आगे भी प्रदूषण में बढ़ोतरी ऐसे ही होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img