Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

गर्मी ने झुलसाया, पारा @ 42.0 डिग्री सेल्सियस

  • एक सप्ताह नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
  • पिछले छह साल में सबसे गर्म रहा शनिवार का दिन

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसाया। इस दौरान सड़कें सूनी नजर आईं। सुबह नौ बजे से ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिए। इससे बचाव के लिए लोगों ने जरूरी काम सुबह के समय ही निपटाना मुनासिब समझा। दोपहर के समय लोग घरों में ही दुबके रहे। चिलचिलाती धूप ने लोगों को काफी परेशान किया। वहीं कुछ लोग धूप से बचने के लिये छांव तलाशते नजर आए तो किसी ने शीतल पेय पदार्थ का सेवन कर गर्मी से बचने का प्रयास किया।

13 10

गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इससे लोगों की हालत खराब हो रही है। वहीं, लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया है। तपिश के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिनभर गर्म हवा से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के साथ गर्म हवा से गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है।

14 9

आसमान से आग बरस रही है और पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार तापमान के बढ़ने से गर्मी का रौंद्र रूप बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार का दिन गर्म रहा है। अभी आगे भी मौसम का मिजाज गर्म ही बना रहेगा। पिछले छह साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा शनिवार। बढ़ती गर्मी के साथ सूरज आग उगल रहा है। पिछले एक सप्ताह से दिन से गर्मी का असर तेज हो रहा है।

जिस कारण से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के कारण शाम को सूरज ढलने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। जिस कारण से मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 43 व न्यूनतम आर्द्रता 25 प्रतिशत दर्ज की गई।

15 10

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि जून माह के शुरुआत में पिछले कई सालों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। जिससे मौसम गर्म बना हुआ है। अभी राहत के आसार नहीं है। तापमान में और भी बढ़ोतरी होगी। आगामी एक सप्ताह तक में मौसम गर्म हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img