Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, चांदी ₹2.67 लाख प्रति किलो पर, सोना ₹1.61 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। एक ओर चांदी 1,140 रुपये की तेजी के साथ करीब 2.67 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, वहीं सोने के दाम में 500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

एमसीएक्स पर ताजा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 1,61,668 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी करीब 2,65,350 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती नजर आई।

कीमतों में आए इस तेज उतार-चढ़ाव ने निवेशकों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। खासकर शादी के सीजन में गहनों की खरीदारी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

सरकार और आरबीआई की नजर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया है कि सरकार और केंद्रीय बैंक सोने-चांदी की कीमतों और बढ़ते आयात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

वित्त मंत्री के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती खरीदारी, सुरक्षित निवेश की मांग और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के चलते कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट

वैश्विक बाजार में हालांकि मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान तनाव के दबाव में कॉमेक्स गोल्ड अपने तीन सप्ताह के उच्च स्तर से नीचे फिसल गया।

स्पॉट गोल्ड करीब 1.5% गिरकर 5,150.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% गिरकर 5,170.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वहीं स्पॉट सिल्वर 3.1% टूटकर 85.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो इससे एक दिन पहले दो सप्ताह के उच्च स्तर पर था।

आगे क्या?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग बनी रहेगी, तब तक सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही खरीदारी या निवेश का निर्णय लें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img