जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केरल में भारी बारिश के कारण एक बार फिर से भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं को मायूसी हाथ लगी है। बारिश के चलते जलभराव और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सबरीमाला मंदिर के कपाट को शनिवार के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि पठानमथिट्टा जिले के सबरीमाला मंदिर की यात्रा शनिवार को न करें।
प्रशासन का कहना है कि पंबा नदी के उफान पर होने के कारण पंबा डैम का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है, जिसे एक दिन बार खोला जाएगा।
इसके अलावा कक्की-अनाथोड जलाशय में भी जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। पठानमथिट्टा की जिला कलेक्टर दिव्या एस अय्यर द्वारा की ओर से आदेश जारी किया गया है कि शनिवार को पंबा और सबरीमाला की तीर्थयात्रा प्रतिबंधित रहेगी।
जिला कलेक्टर ने बताया कि वर्चुअल कतार बुक करने वाले श्रद्धालुओं को मौसम ठीक होने पर उनके स्लॉट के अनुसार भगवान अयप्पा के दर्शन कराए जाएंगे।

