जनवाणी ब्यूरो |
बिनौली: जिवाना गुलियांन के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम हुआ जिसमें हिंदी शिक्षकों को सम्मानित किया किया गया।
हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से बच्चों के बीच मुहावरा संवाद, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर क्रियाविधि , हिंदी स्लोगन, निबंध लेखन, हिंदी शब्दावली निर्माण, दोहो की अंताक्षरी आदि कराई गई। इसके उपरांत हिंदी शिक्षण को विशिष्ट, प्रगतिशील एवं रचनात्मक बनाने में हिंदी विभागाध्यक्ष रेनू तोमर, सहायक अध्यापक जितेंद्र उज्जवल, मंजू, तृप्ता गुप्ता को प्रधानाचार्य डॉ राजीव खोखर ने प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य डॉ.सुशील वत्स, अरुण तोमर, शोकेंद्र तोमर, आकाश गोयल, रविंद्र तोमर, अदिति तोमर, अंकित गुलियान, ऋषि पाल सिंह, नितिन जैन आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

