जनवाणी संवाददाता |
मंडावर: थाना मण्डावर क्षेत्रातंर्गत दयालवाला के देशी शराब के ठेके के पास दिलीप उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ब्रहमपुरी थाना मण्डावर की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी। मृतक दिलीप नशे की हालत में था।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचातनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

