- साइकिल पर एड्स, स्वास्थ्य जागरूकता फैला रहे डा. नौसरान
- शामली पहुंचने पर आईएमए के डॉक्टरों ने किया जोरदार स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
शामली: एड्स एवं स्वास्थ्य जागरूकता के मिशन को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले डाक्टर अनिल नौसरान का शामली इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने जोरदार स्वागत किया। डा. अनिल नौसरान ने कहा कि शादी से पहले वर-वधु का एचआईवी टेस्ट कराकर मेडिकल कुंडली बनवाए और असाध्य रोगों से मुक्ति पाए।
रविवार को डा. अनिल नौसरान अपनी साइकिल से लोगों को जागरूक करते हुए करनाल से शामली पहुंचे। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. नौसरान ने कहा कि जिस प्रकार शादी से पूर्व जन्म कुंडली मिलाते हैं उसी प्रकार मेडिकल कुंडली बन जाए तो आने वाली पीढ़ी को बहुत सारे रोगों से मुक्ति मिल जाएगी।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन कम से एक से दो घंटा साइकिल जरूर चलाए। साइकिल से हाइपरटेंशन, शुगर, डिप्रेशन आदि बीमारियों मेें राहत मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है।
इस दौरान डा. पंकज के अस्पताल पर चिकित्सकों ने डा. नौसरान का स्वागत किया। आईएमए के अध्यक्ष डा. अकबर खान ने बताया कि गत दो वर्षों में डा. नौसरान कोलकाता, मुम्बई, शिमला, चंडीगढ़, नैनीताल, मंसूरी, प्रयागराज, जयपुर, ब्रजभूमि, अयोध्या आदि की 11000 किमी. की यात्रा कर लोगों को जागरूक कर चुके हैं। वह प्रतिदिन 50 किमी. साइकिल चलाते हैं। उन्होंने शामली आईएमए के डॉक्टरों से अपनी दिनचर्या में साइकिंलिंग शामिल करने का आह्Þवान किया।
इस अवसर पर आएमए के अध्यक्ष डा. अकबर खान, सचिन डा. अजय कुमार सैनी, डा. पीके गोयल, डा. कुंवर महबूब अली खान, डा. केपी पंवार, डा. शिखर गुप्ता, डा. गौरव गोयल आदि उपस्थित रहे।

