Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कृष्ण नगरी में इस दिन से शुरू होगा होली उत्सव…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। सनातन धर्म में बहुत से त्यौहार मनाएं जाते है। इनमें से ही एक प्रमुख त्यौहार होली का है जिसको हम फाल्गुन माह में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते है। लेकिन, होली का त्यौहार ब्रज में कुछ अलग ही अंदाज में मनाया जाता है। यहां की लट्ठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां होली खेलने के लिए विश्वभर के लोग आते हैं।

39 12

बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में ये रंगोत्सव 40 दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वसंत ऋतु के प्रवेश करते ही हो जाती है। वसंत पंचमी पर मथुरा के मंदिरों में और होलिका दहन स्थलों पर होली का ढांडा गाड़े जाने के बाद से ही इस रंगोत्सव की शुरुआत हो जाती है।

40 12

सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी मंदिर में सुबह की आरती के बाद सबसे पहले मंदिर के पुजारी भगवान बांके बिहारी को गुलाल का टीका लगाकर होली के इस पर्व का शुभारम्भ करते हैं। इस दिन मंदिर में श्रद्धालुओं पर भी जमकर गुलाल उड़ाया जाता है। यहां तक कि ब्रज धाम में सिर्फ रंगों से ही नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी होली खेली जाती है। इसके बाद रंग पंचमी वाले दिन इस रंगोत्सव का समापन होता है।

ब्रज मंडल में खेली जाने वाली भिन्न-भिन्न होलियां

38 14

  • बरसाना में होली की शुरुआत लड्डूमार होली से होती है। यह होली श्री राधा रानी के जन्म स्थल बरसाना में श्रीजी मंदिर में खेली जाती है। इस साल लड्डूमार होली 27 फरवरी 2023 को खेली जानी है।
  • बरसाना की प्रमुख और बहुप्रचलित होली लट्ठमार होली 28 फरवरी 2023 को खेली जाएगी। इस दिन नंदगांव से आए ग्वालों पर बरसाना की ग्वालिनें लट्ठ बरसाकर होली खेली हैं।
  • बरसाना ही नहीं नंदगांव में भी लट्ठमार होली खेली जाती है। इस दिन बरसाना के ग्वाले नंदगांव जाते हैं और नंदगांव की ग्वालिनें उन पर लट्ठ बरसाती हैं। इस बार नंदगांव की लट्ठमार होली 1 मार्च 2023 को खेली जाएगी।
  • श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं जिनमें भरकर गुलाल उड़ता है। ऐसी कोई गली नहीं बचती जहां रंग की छाप न हो। इस बार यह क्रायक्रम 3 मार्च 2023 को मनाए जाएंगे।
  • गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाती है। इस साल यह होली 4 मार्च 2023 को खेली जाएगी। वहीं, फालेन गांव में महा होलिका दहन होता है जिसमें से हुलियारे नंगेपांव गुजरते हैं। इस साल फालेन गांव में होलिका दहन 6 मार्च 2023 को होगा।
  • मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर का डोला निकलता है। इस बार रंगोत्सव का यह डोला 7 मार्च 2023 को मथुरा की गली-गली से निकलेगा।
  • इसके बाद मुख्य होली वाले दिन जहां पूरे ब्रज मंडल में होली खेली जाएगी तो वहीं, बलदेव मंदिर से होता हुआ दाऊजी का हुरंगा निकलेगा। यह हुरंगा 8 मार्च 2023 को निकलेगा।
  • इसके बाद होली का समापन 12 मार्च 2023 को रंग पंचमी के दिन रंगनाथ जी की होली के साथ होगा।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img