Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लाभार्थियों को गृह प्रवेश व आवास की चाभी वितरित

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना संवाद एवं चाबी वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियो को गृह प्रवेश व आवास की चाबी का वितरण किया।
बुुधवार प्रात: 11:00 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एंव मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 एंव 2021-22 में उत्तर प्रदेश में निर्मित 5.51 लाख पूर्ण आवास जिनकी लागत 6637.72 करोड रुपए है, के लाभार्थियो को गृह प्रवेश व आवास की चाबी का वितरण किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत वर्ष 2020-21 एंव 2021-22 में 1051 आवास जिनकी कुल लागत 12.612 करोड रुपए है, के लाभार्थियों को जनपद स्तर पर एनआईसी केन्द्र पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तथा विकास खण्ड स्तर सांसद व विधायकगण एंव क्षेत्र पंचायत प्रमुखगण द्वारा गृह प्रवेश प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए चाभी वितरण की गयी।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 90 दिवस का रोजगार 204 रुपए अंकन 18360 रुपए मजदूरी के रूप में व स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शौचालय की सुविधा प्रदान की जाती है, उज्जवला योजना अन्तर्गत नि:शुल्क गैस कनेक्शन व विद्युत विभाग द्वारा नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त पेयजल हेतु जहॉ पानी की टंकी की सुविधा उपलब्ध है, कनेक्शन नि:शुल्क दिया जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img