Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस

  • तेज लू के थपेड़ों से जीना हुआ मुहाल, सबसे गर्म दिन रहा सीजन का सोमवार, कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा पारे ने

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: आसमान से बरस रही आग ने जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को पारा 43.7 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में चली लू के थपेड़ों ने बुरा हाल किये रखा। मौसम विभाग की माने तो सोमवार की माने तो गर्मी अभी ऐसे ही रहेगी।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 54 व न्यूनतम 22 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को दिनभर चली तेज गरम हवाओं ने मुश्किल में डाले रखा। गर्मी के मारे लोगों का बुरा हाल रहा।

गर्मी का आलम ये रहा कि सोमवार को लोग घरों में ही कैद रहे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। दिन में चली हवा की गति चार किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि गर्मी का असर अभी कम नहीं होगा। उमस वाली और तपिश वाली गर्मी परेशान करेगी। मई में लगातार गर्मी परेशान कर रही है और पारा चढ़ता जा रहा है। वहीं, मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 186, बागपत का 190, गाजियाबाद का 202, मुजफ्फरनगर का 203, जयभीमनगर का 232, गंगानगर का 197, पल्लवपुरम का 130 दर्ज किया गया।

03 31

ये बरते सावधानी

तेज गर्मी से बचने के लिए इस समय सावधानी बेहद जरूरी है। चिकित्सकों को कहना है कि दिन में कोशिश करें कि तेज धूप में बाहर न निकलना पड़े। जरूरी होने पर सिर को धूप से बचाना चाहिए। थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए। फ्रीज का ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। एसी से निकलकर सीधे धूप में नहीं आना चाहिए। खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए। तली, भूनी चीजों का परहेज करना चाहिए। शाम को हल्का भोजन लेना चाहिए। सन स्ट्रोक से बचने के लिए दिये गए निर्देशों का पालन जरूर करना चाहिए।

गर्मी का फसलों पर पड़ रहा असर

गर्मी का असर फसलों पर भी दिखायी दे रहा है। चारे की फसल को जहां बचाने के लिए समय समय पर हल्की सिंचाई की जरूर है। वहीं गन्ने की फसल को भी गरमी से बचाने के लिए समय पर सिंचाई जरूर करनी चाहिए। सब्जी की फसलों में भी गर्मी से बचाव के लिए हल्की सिंचाई का प्रबंध जरूर करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img