Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

शानदार जीत पर शहरभर में जोरदार जश्न

  • भारत की जीत पर बेगमपुल और आबूलेन समेत पूरे शहर में आतिशबाजी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वर्ल्ड कप सीरीज के तहत शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत पर पूरे महानगर में जश्न मनाया गया। आबूलेन व बेगमपुल पर लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर जीत की खुशी में जुलूस निकाला। आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष स. नरेन्द्र सिंह करनैल तथा पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ अध्यक्ष व भाजपा नेता संजय गोयल ग्लैक्सी ने मिठाइयां बांटीं।

24 16

पीएल शर्मा पर तो मैच शुरू होने के बाद ही संजय ग्लैक्सी के शोरूम पर लगायी गयी बड़ी एलईडी स्क्रिन पर मैच देखनों वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी थी। जैसे-जैसे टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच रही थी। वैसे ही वैसे ढोल के साथ जश्न शुरू हो गया। जीत की खुशी में क्रिकेट प्रेमियों ने जोरदार जश्न के साथ जुलूस भी निकाला। बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड, आबूलेन, सदर व बॉम्बे बाजार आदि इलाकों में लोगों ने तिरंगा लेकर बाइकों पर रैली निकाली।

बच्चा पार्क व ईव्ज चौराहा तथा लाला का बाजार में भी लोगों ने जीत पर जश्न मनाया। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट इलाके में तथा तेजगढ़ी चौराहे पर लोगों ने भारत की जीत पर जोरदार जश्न मनाया। यहां भी लोगों ने तिरंगा लेकर बाइकों पर रैली निकाली। शहर के कई अन्य इलाकों में भी जीत पर जश्न मनाया गया। क्रिकेट प्रेमियों ने कई जगह मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img