Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

UP News: लखनऊ-रायबरेली रोड पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस बुधवार देर रात लखनऊ के किसान पथ, मोहनलालगंज क्षेत्र में अचानक आग की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि, बस में करीब अस्सी लोग थे। जिसमें मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरूष शामिल है। साथ ही हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे।

ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद भी बस करीब एक किलोमीटर तक चलती रही। इस दौरान अफरातफरी मच गई। ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस की खिड़कियों के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन जब वे बस के अंदर दाखिल हुए, तो वहाँ पाँच लोगों के शव मिले। सभी की पहचान हो चुकी है, सिवाय एक के। कई अन्य यात्री झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, पुलिस घटना की जांच में जुटी है और ड्राइवर-कंडक्टर की तलाश जारी है। हादसे ने बस यात्रा की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img