- सेंट आरसी में दो दिवसीय तकनीकी विकास वर्कशॉप संपन्न
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: आधुनिक युग विज्ञान का युग है। वर्तमान समय में वैज्ञानिकों ने हर क्षेत्र में वैज्ञानिक अविष्कारों का निर्माण कर मानव जीवन को अत्यन्त ही सरल व सुलभ बना दिया है। जिससे आज हमारा समाज व देश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
बृहस्पतिवार को उक्त उद्गार सेंट आरसी कॉवेंट स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ‘तकनीकी विकास कार्यशाला’ के समापन अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इन सब वैज्ञानिक अविष्कारों के विषय में जानकारी प्राप्त करें और स्वयं वैज्ञानिकता के इस युग में आगे बढ़।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रविन्द्रपाल सिंह मलिक ने बताया कि विद्यार्थियों में पढाई के साथ-साथ अन्य तकनीकि विकास करने के लिए समय-समय पर विज्ञान कार्यशालाओं का आयोजन विद्यालय में किया जाता है। कार्यशाला स्कूल डायरेक्टर भारत संगल के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न की गई।
इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहां कि गेल्टन बोर्ड का अविष्कार सर फ्रांसिस गेल्टन ने सेन्ट्रल लिमिट थ्योरम को समझाने के लिए किया था। सेन्ट्रल लिमिट थ्योरम का प्रयोग प्रोबेबलिटी व स्टेटिक्स में होता है, जो कि मैथ्स की शाखाएंहै। इस कार्यशाला में छात्रो को फोम, पेपरशीट, प्लास्टिक नेल्स और मारबल्स आदि सामान प्रदान किया गया जिसकी सहायता से छात्रों ने गेल्टन बोर्ड तैयार किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या मीनू संगल, आरपीएस मलिक, अरविन्द शर्मा, विशाल तायल, नरेशचंद, कुलदीप सिंह, हरिओम वत्स, मौहम्मद फैजान, मनोज मैनवाल, प्रभा रानी, शालिनी गर्ग, एकता अरोरा, आकाश संगल, सीमा जैन, अनिमेष, शेखर कपूर, गीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

