Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

ठेकेदार की लापरवाही से पानी को तरसे सैकड़ों परिवार

  • ठेकेदार ने जेबीसी मशीन से करा दी रास्ते की खुदाई
  • खुदाई में फट गई टंकी की पाइप लाइन
  • परेशान लोगों ने पालिका के खिलाफ किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: कुम्हारान मोहल्ले में पालिका ठेकेदार की लापरवाही के कारण सैकड़ों परिवार पानी को तरस गए। ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से रास्ते की खुदाई करा दी। जिससे वहां बिछी टंकी की पाइप लाइन फट गई। नगर पालिका द्वारा तहसील रोड स्थित तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके लिए नाले की पानी का डायवर्जन होना है। नाले का पानी होली चौक वाले रास्ते की खुदाई करके डायवर्ड किया जाना था। जिसके लिए तय किया गया था कि रास्ते की खुदाई मैनुअल की जानी है। ताकि रास्ते में बिछी टंकी की पाइप सुरक्षित रहे। मगर ठेकेदार ने जेसीबी मशीन लगाकर रास्ते की खुदाई करा दी। जिससे टंकी की पाइप लाइन कई जगह से फट गई। इतना ही नहीं दर्जनों पानी के कनेक्शन उखड़ गए। इस कारण पानी की आपूर्ति ठप हो गई।

23 5

कुम्हारान व आसपास के इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। ठेकेदार की लापरवाही के कारण सैकड़ों परिवार पीने के पानी को तरस गए। शनिवार को फटी पाइप लाइन रविवार को भी ठीक नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। रविवार को भी दिनभर पाइप लाइन दुरुस्त कराने का काम जारी रहा। वहीं परेशान लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर लोगों ने पालिका में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। इस संबंध में चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही से टंकी की पाइप लाइन फटी है। ठेकेदार द्वारा ही लाइन ठीक कराई जा रही है। ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा।

खुदाई के बाद बंद हो गया रास्ता

रास्ते की खुदाई से न केवल पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। बल्कि लोगों का आवागमन भी पूरी तरह बंद हो गया है। क्योंकि आधा रास्ता खोदकर बाकी बचे रास्ते पर मलबा डाल दिया गया। जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

बरसों से रास्ते की जमीन पर चला आ रहा प्रधानों का कब्जा

फलावदा: ब्लॉक मवाना के तहत ग्राम पंचायत नैडू में रास्ते की जमीन पर ग्राम प्रधान का कब्जा होने से सड़क निर्माण बरसों से अधर में लटका हुआ है। ग्रामीण रास्ते के निर्माण को लेकर बाट जोहते आ रहे हैं। गांव नैडू में रास्ते की जमीन पर कब्जा होने के लिए सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि करीब 160 मीटर लंबे रास्ते की भूमि दो प्रधानों के खेत से मिली हुई है। पिछली योजना में तत्कालीन प्रधान ब्रजपाल ने रास्ते के निर्माण की कवायद की थी, लेकिन पूर्व प्रधान ने एतराज करते हुए विरोध किया। इस बात को लेकर मारपीट तक हो गई थी।

24 3

दोनों प्रधानों के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। यह रास्ता निर्माण के अभाव में बदहाल स्थिति में है। फिलहाल ग्राम पंचायत की प्रधानी दूसरे पक्ष के पास है। रास्ते के समीप प्रधान के खेत है। ग्रामीणों ने रास्ता बनवाए जाने की मांग उठाई है। उधर, ग्राम प्रधान मनोज का कहना है कि उक्त रास्ते पर स्टे चल रहा है। हालांकि स्टे के बावजूद प्रधान मनोज इस सड़क का निर्माण कराने की बात भी कह रहे हैं। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत की बैठक में निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जल्द ही रास्ते का निर्माण शुरू कराया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img