जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी। प्रिंस फिलिप को ड्यूक आफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनका और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा।
प्रिंस के निधन के साथ ही ब्रिटेन में शोक छा गया। ब्रिटेन की ऐतिहासिक इमारतों में ब्रिटिश ध्वज उनके सम्मान में झुका दिए गए और राष्ट्रव्यापी शोक की घोषणा कर दी गई।
Prince Philip, husband of Queen Elizabeth II passes away at 99 pic.twitter.com/okmzWMDTRK
— ANI (@ANI) April 9, 2021
बीती 16 मार्च को मिली थी अस्पताल से छुट्टी
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप कोरोना संक्रमित हो गए थे। प्रिंस फिलिप (99) को 16 फरवरी को लंदन के निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सेंट बार्थोलोमेव के हृदय रोग के विशेष अस्पताल ले जाया गया।
फिर वहां से वापस उन्हें किंग एडवर्ड अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद मंगलवार 16 मार्च को लंदन के अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज चल रहा था।

