Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बीबी को प्रेमी के साथ जब पति ने देखा, …तो पढ़िए फिर क्या हुआ ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एटा जिले के थाना जसरथपुर क्षेत्र में गांव दहेलिया पूठ निवासी रजनेश कुमार (25) का शव आठ दिसंबर को घर में ही फंदे पर लटका मिला था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर प्रेमी द्वारा धमकी देने से आहत होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया गया है।

मृतक के भाई राजेश कुमार ने गांव के ही गोल्डी उर्फ रामकुमार सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि आठ दिसंबर की सुबह 10 बजे भाई ने अपनी पत्नी को प्रेमी गोल्डी के साथ घर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, तभी गोल्डी ने भाई की पिटाई कर अपनी जैकेट से तमंचा निकाल कनपटी पर रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। दोपहर करीब 12 बजे तमंचा लेकर फिर दो अन्य लोगों के साथ घर पर आया और भाई से कहा कि मुझे घर में आने से रोका तो तुझे जान से मार दूंगा।

राजेश कुमार का आरोप है कि इसी दहशत और डर की वजह से भाई ने दोपहर बाद करीब तीन बजे घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने बताया कि भाई की मौत से वृद्ध पिता सदमे में चले गए हैं। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी के संबंध मृतक की पत्नी के साथ थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img