Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

पति ने रंजिशन पत्नी को मारी गोली

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: मेरठ पौड़ी मार्ग स्थित गणेशपुर में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पत्नी को कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गणेशपुर में आपसी रंजिश को लेकर व्यक्ति द्वारा पत्नी को गोली मारने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी लोकेश पुत्र नेत्रपाल की शादी मेरठ के लालसिंह नगर निवासी रणवीर सिंह की बेटी काजल से लगभग छह माह पूर्व हुई थी।

विवाहिता के परिजनों के अनुसार दोनों हंसी खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे। अचानक गोली मारने की घटना का उन्हें पता लगा तो वह अचंभित रह गए कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो लोकेश ने काजल को गोली मार दी। वहीं ग्रामीणों के अनुसार आपसी रंजिश में उक्त व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी 22 वर्षीय पत्नी काजल को गोली मारी। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी विवाहिता के परिजनों को देते हुए घायल को सीएचसी भिजवाया जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। विवाहिता के पिता रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने गंभीर रूप से घायल अपनी बेटी को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हस्तिनापुर पहुंच रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...
spot_imgspot_img