Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

आॅडियंस के प्यार को अपनी खुशकिस्मती मानती हूं-सनी लियोन

 

Senayvani 12


13 मई 1981 को ओंटारियो कनाडा में पैदा हुई सनी लियोन का असल नाम केरनजीत कौर वोहरा है। उन्होंने ‘जिस्म 2’ (2012) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसके बाद ‘जैकपॉट’ (2012) ‘शूट एट वडाला’(2013) ‘रागिनी एमएमएस 2’ (2014) ‘एक पहेली लीला’ (2015), ‘कुछ कुछ लोचा है’ (2015), ‘मस्तीजादे’(2016), ‘वन नाइट स्टैंड’ (2016) ‘बेईमान लव’(2016) और ‘मोतीचूर चकनाचूर’(2019) जैसी फिल्में कीं। सनी लियोन पिछले एक दशक में 30 से अधिक हिंदी और साउथ की चारों भाषाओं सहित कुछ मराठी फिल्में कर चुकी हैं। वह अब तक 10 म्यूजिक वीडियो, 5 वेब सीरीज और लगभग 10 टीवी शोज भी कर चुकी हैं। भारत आने के पहले वह एक पोर्न एक्ट्रेस के रूप में प्रख्यात थीं।

उन्होंने 2002 से 2013 तक अमेरिका में लगभग 35 पोर्न फिल्मों में काम करते हुए सारी दुनिया में पोर्न गर्ल के रूप में खूब नाम कमाया। भारत आने के बाद भी सनी लियोन किसी न किसी कारण चर्चाओं में बनी रहीं। पिछले दिनों वह मधुबन के नए वर्जन में डांस करने को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। यहां बेबी डॉल के नाम से मशहूर सनी लियोन का अतीत चाहे जो भी रहा हो लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

सनी को जितनी खुशी अपने पति और बच्चों के साथ वक्त बिताते हुए मिलती है, उससे अधिक खुशी उन्हें एक बॉलीवुड एक्ट्रेस कहलाने और यहां बन रही फिल्मों में काम करने से होती है।

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ में विशेष मेहमान के रूप में शिरकत करने के बाद क्या भविष्य में उनके साथ किसी फिल्म या गाने में आपके नजर आने की उम्मीद की जा सकती है?

यदि ऐसा हुआ तो मेरे लिए यह आश्चर्यजनक होगा। मैंने पिछले कुछ वर्षों में सीखा है कि ज्यादा उम्मीद नहीं लगानी चाहिए और बस धारा के साथ चलते रहना चाहिए।

खान तिकड़ी में शाहरुख को छोड़कर सलमान और आमिर खान के साथ आपके काफी अच्छे रिलेशन बताये जाते हैं?

जिस वक्त ज्यादातर लोग यहां मेरी मुखालफत कर रहे थे, आमिर का सपोर्ट पाकर मुझे लगा था जैसे कि यहां भी कोई अपना है। मैंने पहली बार सलमान के शो ‘बिग बॉस सीजन 5’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। मुझे वो काफी सपोर्टिव लगे थे। उसके बाद से ही जब हम सैट पर या कैमरे के सामने होते हैं, एक दूसरे को देखकर खुश बहुत होते हैं। हमारे बीच काफी अच्छी बातें होती हैं। एक दूसरे के साथ हमारा काफी अच्छा वक्त गुजरता है। वो औरतों की खूब इज्जत करते हैं।

सोशल मीडिया पर आपके करोड़ों फैंस हैं। उनके लिए आप जो भी फोटो पोस्ट करती हैं, हर एक में बोल्ड और ब्यूटीफुल नजर आती हैं। फैंस के प्यार की बदौलत सोशल मीडिया पर आपके स्पेशल डांस नंबर ‘मधुबन’ को अपार प्यार मिल रहा है?

मुझे लगता है कि यह मेरा हाई इनर्जी वाला सुपर डांस नंबर है। इसे अपनी ओर से खूबसूरत बनाने में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन जिस अंदाज में इसे कनिका कपूर ने गाया, उसके कारण यह लोगों को ज्यादा पसंद आया। वजह चाहे जो हो, लेकिन मेरे सभी गीत आॅडियंस को पसंद आते हैं। आॅडियंस के इस प्यार को अपनी खुशकिस्मती मानती हूं।

अपनी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्टस के बारे में बताइए?

विक्रम भट््ट के डायरेक्शन में वेब सिरीज ‘अनामिका’ कर रही हूं। इसके अलावा तमिल फिल्म ‘ओह माई घोस्ट’ ‘शेरू’ और ‘वीरमादेवी’ हैं। मलयालम फिल्म ‘रंगीला’ के साथ हिंदी में रिलीज होने वाली 2 फिल्में ‘कोका कोला’ तथा ‘हैलन’ कर रही हूं। ‘द बैटल आॅफ भीमा कोरोगांव’ में मेरा एक जबर्दस्त आइटम सॉंग है जिसकी शूटिंग पूरी कर चुकी हूं।

सुभाष शिरढोनकर


janwani address 122

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img