Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मेरा कोई बेटा नहीं है इसलिए बच्चे को अपने साथ ले गई

  • मासूम बच्चे की बरामदगी के बाद बोली आरोपी महिला
  • आरोपी महिला की तीन बेटियां हैं और पति की हो चुकी मौत

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: शहर से अपहृत मासूम बच्चे को पांच घंटे की कड़े प्रयास के बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। जनपद की सभी सीमाएं सील करते हुए सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सफलता हासिल की और मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं आरोपी महिला ने बताया कि उसके कोई बेटा नहीं है इसलिए वह बच्चे को अपने साथ ले गई।

WhatsApp Image 2022 03 24 at 5.44.30 PM

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

शामली शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा आजादचौक से तसलीम का साढ़े तीन साल का बेटा मोहम्मद साद बुधवार की शाम की शाम को करीब छह बजे लापता हो गया था। मोहम्मद साद पड़ोस के ही अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों ने बच्चे को घर में बुलाया तो वह वहां नहीं था। जब बाकी बच्चों से पूछताछ की गई तो पता चला था कि कोई महिला जो अपने आपको बच्चे की फूफो (बुआ) बता रही थी उसे दवाई दिलाने की बात कहते हुए साथ ले गई।

परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को खबर की। जिसके बाद मासूम बच्चे के अपहरण की जानकारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर और कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह ने मय पुलिस बल के मोहल्ले में पहुंचकर परिजनों से जानकारी की।

साथ ही आसपास के सभी सीसी टीवी फुटेज की जांच की। इस मामले में मासूम बच्चे की मां आसमा पत्नी तसलीम ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। सीओ के निर्देश पर जनपद की सभी सीमाएं सील करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया।

रात में करीब साढ़े 11 बजे बच्चे को आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत से सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं आरोपी महिला को भी हिरासत में ले लिया। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम शबाना पत्नी मरहूम हासिम निवासी कस्बा बनत आदर्श मंडी बताया।

कस्बा बनत के लोगों की मदद से पकड़ी गई महिला

मंगलवार की शाम को महिला घर के बाहर से खेलते हुए ही बच्चे को अपने साथ ले गई थी। बाजार में कई दुकानों के सीसी टीवी कैमरों में महिला बच्चे के साथ देखी गई थी। जिनकी फुटेज पुलिस और परिजनों ने वायरल की थी। बच्चे को ले जाते हुए वीडियो खूब वायरल हो गई थी।

जिसके बाद कस्बा बनत में भी लोगों ने इस वीडियो को देखा था। रात में करीब 11 बजे कस्बा बनत से लोगों ने मासूम बच्चे के साथ उस महिला को देखकर पुलिस को खबर दी। जिसके बाद साढ़े 11 सीओ श्रेष्ठा ठाकुर और आदर्शमंडी पुलिस और एसओजी टीम कस्बा बनत पहुंचे तथा मसूम बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए महिला को हिरासत में लिया।

महिला से पूछताछ में जानकारी मिली है कि उसके तीन बेटियां हैं और पति की मौत हो चुकी है। जब उसने बच्चे को खेलते देखा तो उसे वहां बच्चे के मां-बाप नहीं दिखे। शायद बेटे के लालच में वह बच्चे को वहां से लेकर चली गई। यह भी जानकारी मिली है कि महिला की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह से ठीक नहीं है।
श्रेष्ठा ठाकुर, सीओ सिटी, शामली

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img