Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

बहुत संघर्ष के बाद यहां पहुंचा हूं: तेज सप्रू

CINEWANI


90 के दौर पर बनी म्यूजिकल एक्शन ड्रामा फिल्म चट्टान के खूंखार डॉन मुन्ना भाई का किरदार निभा रहे 350 से भी ज्यादा फिल्मों में विलेनिश रोल्स और विविध किरदार निभाने वाले अभिनेता तेज सप्रू से पिछले दिनों मुंबई के यारी रोड स्थित उनके बंगले पर संजीव कुमार आलोक की मुलाकात हुई। प्रस्तुत है मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के मुख्य अंश-

आपका बतौर अभिनेता बरसों का करियर रहा है आपने खल और विविध पॉजिटिव रोल्स किए हैं आज आप अपने को कहां पाते हैं 41 साल के करियर में अपनी पोजीशन की क्या बात करूं चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मनोज कुमार की फिल्म ‘शहीद’ से शुरुआत की फिर मिथुन चक्रवर्ती के साथ दूसरे हीरो बना सिनेमाटोग्राफर निर्देशक रवि नगाइच की फिल्म ‘सुरक्षा’ की।

आॅडियंस और इंडस्ट्री में अच्छा रेकोनाइजेशन मिला राजपूत, गिरफ्तार, इंसाफ की आवाज, तेजाब, त्रिदेव, गुप्त, मोहरा, सिर्फ तुम, साजन आदि फिल्मों में नोटेबल रोल्स किए। बहुत संघर्ष करने के बाद आज यहां तक पहुंचा हूं। आज सिल्वर स्क्रीन, स्माल स्क्रीन और ओटीटी सभी मीडियम्स पर बा-इज्जत काम कर रहा हूं। सभी के ब्राइट रिस्पांस मिल रहे हैं।

बदले मौसम में फिल्मों की मेकिंग और आॅडियंस की रुझान में भी फर्क आ गया है, आपने तो फिल्मों का गोल्डन पीरियड देखा है और इस समय भी एक्टिव हैं फिल्म अंचलों की करंट पोजीशन पर आप किस तरह रियेक्ट करते हैं

-हां टाइम फैक्टर तो हर लाइन में होता ही है। मैंने बहुत बढ़िया काम किया है। फिल्मों और टीवी में खूब अच्छे चैलेंजिंग मौके भी मिले। यह मैं बहुत पहले ही समझ गया था कि टीवी बड़ा होने वाला है। इसलिए मैं सीरियसली इसकी तरफ मुड गया। सात फेरे, कुबूल है, सलोनी का सफर, यहां मैं घर घर खेली, जी हॉरर शोज, हर फूल मोहिनी में काम किया।

कोविड की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में डायनेमिक चेंज आया जिसका थिएटर फिल्म मेकिंग डिस्ट्रीब्यूशन सभी फंक्शस पर बुरा इम्पैक्ट पड़ा, जिसकी मार सभी को सहनी पड़ी। मगर पिछले दो सालों में ओटीटी आया, जिसकी वजह से प्रतिभा संपन्न गुमनामी में रहे कई कलाकारों को ब्रेक मिले, मुझे उम्मीद है पहले जैसा सब नार्मल हो जाएगा।
फिल्म ‘चट्टान’ में आप आप किस तरह का किरदार निभा रहे हैं

फिल्म ‘चट्टान’ 90 के फ्लेवर की जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत सिंह और शासन की शह पर गैर कानूनी अनैतिक काले धंधे में लिप्त डॉन मुन्ना भाई के बीच सच्ची टसल पर आधारित एक्शन म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म मेरे करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण इसलिए है, क्योंकि बरसों के कैरियरग्राफ में मुझे फुलफ्लैश विलेन मुन्ना भाई का किरदार करने का मौका मिला है, मेरे रोल में कई शेड्स हैं। इस कैरेक्टर को मैंने खुद के मैनेरिज्म पर प्ले किया है।

फिल्म ‘चट्टान’ कंटेंट बेस्ड एक्शन ड्रामा म्यूजिकल फिल्म है, जबकि फिल्म, टीवी और ओटीटी पर डार्क सिनेमा का चलन हावी है। ऐसे समय में रियल इन्सिडेंटल फिल्म का बॉक्स आॅफिस पर रिस्की नहीं है।

बिलकुल नहीं फिल्में समाज का प्रतिनिधि हैं और सोसाइटी में जो घट रहा है, लोग उसे ही पर्दे पर देखना चाहते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (जो सोशल फिल्म है) की सफलता इस बात का परिचायक है कि आॅडियंस फिर सोशल और पारिवारिक सिनेमा की तरफ लौटने लगी है।

‘चट्टान’ इस दृष्टि से कम्पलीट रियलिस्टिक सोशल फिल्म है। इसके सभी पक्षों को बेहतर रखने की कोशिश पूरी टीम ने संजीदगी के साथ की है। निर्मात्री रजनिका गांगुली और मल्टी मीडिया निर्देशक सुदीप डी. मुखर्जी ने इसे बड़े अच्छे ढंग से पिरोया है। आप हिंदी फिल्मों समेत 13 भाषाओं के फिल्मों में अलग-अलग रोल्स कर रहे हैं। अलग अलग भाषा और विजन को कैसे मैनेज कर पाते हैं।

जी हां, मैं भारत का एक मात्र अभिनेता हूं, जिसने हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी, गुजराती, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में विलेनिश रोल्स किए हैं।


janwani address 3

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना...

Sports: यूसुफ पठान के ससुर सहित 3 लोगों पर हिंसा का आरोप, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुंबई के भायखला इलाके में...

उधमपुर हादसा: 42 सीटर बस में 85 सवार, लालच ने ली 21 जानें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उधमपुर जिले के रामनगर-उधमपुर मार्ग...

Aneet Padda: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन, फैंस संग साझा की भावुक यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Share Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में जोरदार उछाल, निफ्टी 24,450 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img