Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Ghooskhor Pandat: घूसखोर पंडित’ विवाद पर निशिकांत दुबे का बयान, चर्चा के बाद ही करूंगा टिप्पणी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के नाम को लेकर विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। भोपाल, लखनऊ और अन्य हिस्सों में इस फिल्म के नाम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच, भाजपा सांसद और सूचना प्रौद्योगिकी मामलों की समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

निशिकांत दुबे ने इस विवाद पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा, “मैं आईटी कमेटी का चेयरमैन हूं, और इस मुद्दे पर मैं चर्चा करने के बाद ही आपको और जानकारी दे सकता हूं।”

झारखंड के गोड्डा से चार बार के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, जो संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं, ने अपनी प्रतिक्रिया में यह भी कहा कि वह इस विषय पर अपनी समिति के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही कोई और जानकारी दे सकते हैं।

एफएमसी ने मेकर्स को भेजा नोटिस

फिल्म निर्माता संघ (एफएमसी) ने भी ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल पर मेकर्स को नोटिस भेजा है। एफएमसी का कहना है कि फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने फिल्म के टाइटल के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली थी। नोटिस में कहा गया है कि नीरज पांडे, जो इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सदस्य हैं, ने ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल के इस्तेमाल के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। ऐसे में बिना अनुमति के इसका उपयोग अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण बन सकता है।

विरोध बढ़ने पर मेकर्स और मनोज बाजपेयी की सफाई

विरोध के बढ़ते बाद फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक बयान जारी कर इस पूरे विवाद पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने फिल्म के उद्देश्य और टाइटल को लेकर सफाई दी है और बताया है कि फिल्म किसी की भावना को आहत करने के लिए नहीं बनाई गई है। इसके साथ ही, प्रचार सामग्री को हटाने का निर्णय भी लिया गया है।

मनोज बाजपेयी का बयान: ‘हम लोगों की भावना का सम्मान करते हैं’

मनोज बाजपेयी ने बयान में लिखा, “लोगों की भावनाओं और चिंताओं का मैं सम्मान करता हूं और उन्हें गंभीरता से लेता हूं। जब किसी चीज से कुछ लोगों को ठेस पहुंचती है, तो यह हमें रुककर उनकी बात सुनने पर मजबूर करता है। एक अभिनेता के तौर पर, मैं सिर्फ फिल्म के किरदार और उसकी कहानी के माध्यम से काम करता हूं। मेरे लिए यह फिल्म एक गलत व्यक्ति और उसकी आत्म-साक्षात्कार की यात्रा के बारे में थी।”

उन्होंने आगे कहा, “इसका उद्देश्य किसी भी समुदाय के बारे में कोई टिप्पणी करना नहीं था। नीरज पांडे के साथ काम करते हुए मैंने देखा है कि वे हमेशा अपनी फिल्मों को गंभीरता और सावधानी से बनाते हैं। जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए, हमने फिल्म की प्रचार सामग्री को हटाने का फैसला लिया है।”

फिल्म में मनोज बाजपेयी का किरदार

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को रितेश शाह ने निर्देशित किया है और नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अजय दीक्षित का किरदार निभाया है, जो एक रिश्वतखोर पुलिसवाला है। इसके अलावा, फिल्म में नुसरत भरूचा, कीकू शारदा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, श्रद्धा दास और अक्षय ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img