Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

आईएएस की आनलाइन क्लास, हैक करने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • साइबर सेल ने आनलाइन क्लास ठगी के मामले में मिली बड़ी सफलता एक गिरफ्तार
  • अलग-अलग राज्यों से आईएएस व आईपीएस की आनलाइन कोचिंग क्लास हो रही थी हैक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नामी आईएएस कोचिंग संस्थान के प्रबंधक ने कोरोना लॉकडाउन के कारण घर से ही संस्थान की आनलाइन कक्षाओं का संचालन कर रहे थे, बीते 16 अक्टूबर को पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज की थी कि टेलीग्राम पर एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो उनके संस्थान के आनलाइन कोर्स के वीडियो चुराकर अवैध रूप से देश के विभिन्न हिस्सों में आईएएस व आईपीएस, पीसीएस की तैयारी करने वाले छात्रों को क्लास बेचता व शेयर करता है जिससे संस्था में कार्यरत अध्यापकों तथा स्टाफ की आजीविका खतरे में पड़ गई है।

जब शिकायतकर्ता ने स्वयं ग्राहक बनकर उस गैंग से बात की तो दो ठगों ने पेमेंट के लिये अपना यूपीआई नंबर दिया और क्लास बेचने के लिए अपने अकाउंट मै पैसे डलवा लिए।

साइबर सेल को जांच में पता चला कि इस प्रकार क्लास हक कर ठगी करने वाला एक ही शख्स है। जिसका नाम मुरारीलाल पुत्र बारूमल गर्ग है जो हिसार, हरियाणा का है और अलग-अलग फेक टेलीग्राम एकाउंटस नाम बदलकर जैसे जतिन, शुभम बंसल, सौरव पाल, हरीश, गवर्नमेंट जॉब मेरा सपना के माध्यम से सक्रिय है।

वह गूगल ड्राइव और पेन ड्राइव जैसे साधनों से कक्षाओं के वीडियो बेचने व शेयर करने में सक्रिय था। जब साइबर सेल टीम पुलिस के साथ उसके घर पर दबिश दी तो वह मौके से फरार हो गया। साइबर सेल व क्राइम ब्रांच उन सभी एकाउंटस की भी जांच कर रही है जिनसे मुरारीलाल के यूपीआई एकाउंट में पैसा जमा कराया गया है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला की मुरारीलाल के अकाउंट में लाखों रुपये का लेन-देन हुआ है। मुरारीलाल पर दिल्ली व पंजाब में भी ठगी व धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज है और झांसी के रहने वाला एक व्यक्ति भी अनुज वर्मा के नाम से आॅनलाइन ठगी में सक्रिय था। रविवार को सर्विलांस सेल टीम द्वारा अनुपम श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

मुरारीलाल ही है जो जतिन और कहीं अन्य नामों से भी सक्रिय

जांच में पता चला है कि इस गैंग के कई ठग गोंडा, बस्ती, पटना, दिल्ली और जयपुर में भी सक्रिय हैं। एसएसपी ने साइबर सेल की एक स्पेशल टीम इस मामले में जांच के लिये गठित की है। जो अन्य राज्यों की पुलिस टीम के सहयोग से कार्रवाई करेगी। हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी मुरारीलाल पुत्र बारूमल गर्ग के खिलाफ धोखाघड़ी कॉपीराइट ऐक्ट और आईटी ऐक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ठगी के मास्टर माइंड अभियुक्त मुरारी लाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img