Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: इब्राहिम सैफी खानदान को मिला नया रहनुमा, हाजी इस्लाम सैफी बने मुखिया

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: सैफी समाज की बैठक में सर्वसम्मति से इब्राहिम सैफी खानदान के 30 परिवारों के लिए हाजी इस्लाम सैफी को खानदान का नया मुखिया चुना गया। कस्बे में आयोजित सैफी समाज की बैठक में खानदान और सैफी समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हाजी इस्लाम सैफी को खानदान का मुखिया चुना गया है। यह निर्णय मरहूम हाजी इकराम सैफी के इंतकाल के बाद लिया गया है जिन्होंने लम्बे समय तक इस जिम्मेदारी को निष्ठा व लगन के साथ निभाया है। इस मौके पर वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की बुनियाद बताते हुए युवा पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर करने और आपसी भाईचारे को कायम रखने का संकल्प भी दिलाया।

नफीस सैफी समाजसेवी व अन्य प्रमुख लोगों ने हाजी इस्लाम सैफी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के लिए उनका हौसला बढ़ाया। आस मोहम्मद सैफी ने कहा कि “समाज की तरक्की शिक्षा और एकता से ही मुमकिन है।

आज जरूरत है कि हम विचारों में परिपक्वता और व्यवहार में मेलजोल को बढ़ावा दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी असगर ने की जबकि संचालन हाफिज सालिक सैफी ने किया। इस दौरान काफी संख्या में सैफी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img