Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

एक सप्ताह में वादा पूरा नहीं तो कलेक्ट्रेट पर होगी चढ़ाई

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले किसान के अंतिम संस्कार के बाद अलीपुर मोरना पहुंचे सपा नेता मुखिया गुर्जर ने मृतक के परिजनों को जिलाधिकारी द्वारा किये गये वादों को क्षेत्रीय विधायक के दवाब में पूरा किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा किये गये वादों को एक सप्ताह में पूरा नहीं किया गया तो वे कलेक्ट्रेट पर चढ़ाई करेंगे।

बता दें कि थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर मोरना में वन विभाग ने किसान की खडी फसल जोत दी थी। जिससे नाराज किसान ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने पैट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। उपचार के दौरान शनिवार को किसान की मौत हो गई। रविवार को भारी पुलिस की उपस्थित में किसान का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों से मिलने गांव पहुंचे सपा नेता मुखिया गुर्जर ने प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को किये गये वादों को राज्यमंत्री के दबाव में किया जाना बताया।

इस दौरान प्रेस से हुई वार्ता में मुखिया गुर्जर ने कहा प्रशासन को वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के साथ पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने, मृतक के पुत्रों को मिल में नौकरी दिये जाने के साथ अन्य वादों को एक सप्ताह में पूरा नहीं किये जाने पर कलेक्ट्रेट पर चढ़ाई कर वादे पूरे ना होने तक आंदोलन की चेतावनी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Basant Panchami: कब है वसंत पंचमी? जानिए विशेष पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जिले के थाना सरसावा क्षेत्र अंतर्गत...

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img