Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सोमवार से कार्य शुरु नहीं किया तो कंपनी होगी ब्लैक लिस्ट,सीएम ग्रिड के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण करते हुए नगरायुक्त ने दी कंपनी को चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगरायुक्त शिपू गिरी ने हकीकत नगर में सी एम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण का कार्य कर रही कांट्रैक्टर कंपनी को सीधे-सीधे दो टूक कहा है कि या तो वह सोमवार से सड़क निर्माण का कार्य शुरु दे अन्यथा कंपनी को ब्लैक लिस्ट करते हुए उसके खिलाफ एफआईआर करायी जायेगी।

नगरायुक्त शिपू गिरी ने नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर सीएम ग्रिड के तहत कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकत नगर होते हुए दीवानी तिराहे तक बन रही सड़क का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रोड मैप पर जानकारी देते हुए बताया कि 416 मीटर सीवर लाइन तथा 200 मीटर
स्टॉम वाटर डेन का कार्य हो चुका है, अब जीएसबी डालकर समतलीकरण का कार्य किया जाना है।

क्षेत्रीय पार्षद अमित त्यागी एवं हकीकत नगर के व्यापारियों-राजीव खेड़ा, रोहित घई, संदीप सेतिया, संजय सिंह, राजेश व ब्रजेश आदि ने नगरायुक्त को बताया कि काफी समय से सड़क पर कार्य बंद पड़ा है और मिट्टी खोदकर दुकानों के सामने ढेर लगा दिए गए है जिसके कारण व्यापार तो ठप हो ही गया है, सड़क से उड़कर धूल भी मुंह में जा रही है।

व्यापारियों ने नगरायुक्त को बताया कि वर्षा हो जाने से भारी कीचड़ सड़क पर हो जाता है तथा सड़क पर बडे़-बडे़ गड्ढे़ बन जाने से लोगों का चलना दूभर हो गया है। इस पर नगरायुक्त ने ठेकेदार कंपनी के वहां मौजूद सुपरवाइजर को दुकानों के सामने जमा मिट्टी दो दिन के भीतर उठवाने तथा धूल से बचाव के लिए टैंकर से छिड़काव कराने के निर्देश दिए।

नगरायुक्त ने कांट्रैक्टर कंपनी के प्रोपराइटर को हकीकत नगर से ही फोन पर सीधे-सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि वे सोमवार से मानक के अनुरुप सड़क निर्माण का कार्य शुरु कर दे, अन्यथा उनकी कंपनी को ब्लैक लिस्ट करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर करायी जायेगी। उन्होंने पाार्षद व क्षेत्रीय दुकानदारों को आश्वस्त किया कि सोमवार से कार्य शुरु करा दिया जायेगा।

नगरायुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि यदि कांट्रैक्टर कंपनी सोमवार को कार्य शुरु नहीं करती है तो निगम द्वारा गड्ढ़े भरने तथा सड़क समतलीकरण आदि का कार्य शुरु करा दें और कंपनी के बिल से उस पर आने वाले व्यय को काट लें। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, सहायक अभियंता विपुल शर्मा के अलावा अवर अभियंता आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img