- बस एनआईसी से लिंक किये जाने की तैयारी
- आईटीएमएस से जल्द कटने शुरू होंगे चालान
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ट्रैफि क नियमों का पालन न करने वालों को चालान उनके मोबाइल पर तत्काल भेजा जाता है। मेरठ में भी आईटीएमएस के जरिये ट्रैफिक कंट्रोल हो रहा है यहां भी जल्द ही चालान भेजे जाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक सभी वाहनों का रिकॉर्ड रखना शुरू हो गया है। इसमें एक बात और खास होने जा रही है। अगर आपने ट्रैफिक नियम तोड़ा तो आपके मोबाइल पर मैसेज आता है, लेकिन अगर आपके पास मोबाइल नहीं हो आपके घर कोरियर से चालान भेजा जाएगा।
बता दें कि मेरठ आईटीएमएस के तहत ट्रैफिक कंट्रोल होना शुरू हो गया है। यहां नौ चौराहों को कैमरों से पूरी तरह से लैस कर दिया गया है। जल्द ही सभी जगहों पर यही सिस्टम लागू हो जाएगा। यह प्रक्रिया तो शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक यहां चालान कटना शुरू नहीं हो पाया है। यहां एनआईसी से लिंक होने के बाद चालान कटना भी शुरू हो जाएगा। इसमें एक प्रक्रिया और रहेगी।

बता दें कि अभी तक इस सिस्टम में जहां भी यह चल रहा है चाहे कहीं की भी बात करें। जब भी वाहन चालक नियम तोड़ते हैं तो उनके मोबाइल पर चालान का मैसेज आ जाता है, लेकिन इनमें कुछ वाहन चालक ऐसे भी होते हैं जिनके पास मोबाइल नहीं होता। ऐसे वाहन चालकों को विभाग की ओर से कोरियर के जरिये चालान भेजा जाएगा। कोरियर ब्वॉय आपके घर पर खुद ही चालान लेकर पहुंचेगा।
जो भी नियम तोड़ रहा सब हो रहा रिकॉर्ड
आईटीएमएस संचालन कर रहे रंजीत ने बताया कि महज कुछ घंटो में ही प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केवल तेजगढ़ी चौराहे की बात की जाए तो पिछले 48 घंटों में ही वहां से 1024 से अधिक लोगों ने नियमों को तोड़ा। तीन कारणों को ही नियमों में रखा गया है। जिसमें बिना हेलमेट, जेबरा क्रोसिंग और तीन सवारी वाहनों के चालान ही काटे जाने हैं हालांकि अभी लिंक नहीं किया गया है
केवल इन वाहनों का डाटा ही सेव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी यहां पूरी तरह से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तो एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी खुद यहां नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में पहुंचेगा और वाहनों की जांच करने के बाद ही चालान काटेगा। वाहनों की जांच की जाएगी कि जिन वाहनों ने नियम तोड़े हैं। उनको चेक किया जाएगा कि कहीं वह वाहन मेडिकल से संबंधित तो नहीं है। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

