Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

अवैध हथियार बनाने वाले फैक्ट्री का भण्डाफोड़

  • पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
  • आरेापियों के कब्जे से बने-अधबने शस्त्रों के अलावा उपकरण हुए बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मुजपफ्फरनगर: मीरापुर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री बनाने का भण्डाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं शस्त्र तस्करों के विरुद्ध एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में मीरापुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा ग्राम सिकन्दर पुर स्थित सउद की दुकान से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 03 शस्त्र तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरेापियों के कब्जे से 04 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साउद अपनी ग्राम सिकन्दर स्थित लोहे की दुकान में लुहार का कार्य करता है। इसी दुकान की आड़ में अवैध रूप से शस्त्र निर्माण कर तथा आसपास बेचकर अवैध रूप से लाभ अर्जित करना चाहते थे। स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

ये हुए गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अवैध हथियार बनाकर उन्हें सप्लाई किये जाने के मामले में साउद पुत्र मौहम्मद उमर निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मनव्वर पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मीरापुर व इकराम पुत्र मौ0 इस्लाम निवासी ग्राम सिकन्दरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

ये हुआ बरामद

आरोपियों के कब्जे से चार तमंचा मय दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक तमंचा मय दो जिंदा कारतूस 12 बोर व अवैध तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किये हैं, जिनमें 01 ग्रेन्डर मशीन, 01 ग्रेन्डर ब्लेड, 05 छेनी छोटी-बडी, 05 सुर्बा छोटी बडी, 06 नाल छोटी – बडी, 04 हथौडा छोटे व बडे, 01 पल्टा भट्टी वाला, 01 प्लास, 02 कैंची स्प्रिम काटने की, 01 लोहा काटने की आरी, 06 लोहा काटने की आरी के ब्लेड, 04 रेती छोटी बडी, 04 सन्डासी, 01 लोहे की राड, 01 बिजली का भट्टी पंखा, 02 पेंच कस, 04 स्प्रिंग छोटी बडी, 04 तमंचे के ट्रेगर -05, 04 तमंचे के हैमर, 01 तमंचे की फायरिंग पिन, 02 तमंचे की फायरिंग पिन कवर, 04 तमंचे की बॉडी पत्ती, 20 तमंचे की रिपिट छोटी बडी, 01 लोहे का एन्गल, 01 सिंकजा लकड़ी के तखते में लगा हुआ, 04 तमचे में रिपिट लगाने हेतु बोल्ट छोटे-बडे, 05 चाबी बोल्ट खोलने व लगाने वाली आदि सामान मौजूद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img