Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

धामपुर में सभासद के घर छापेमारी में मिला अवैध गोवंश

  • पुलिस को भारी मात्रा में मृत पशुओं का बरामद हुआ मांस
  • जिन्दा पशुओं की मिली खेप, सभी आरोपी हुए फरार

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: अवैध पशु कटान की सूचना पर स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौहल्ला बंदूकचियान में चर्चित पालिका सभासद के घर पर छापामारी की। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा पशु सहित दो मृत पशुओं के अवशेष बरामद किए गये। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।

मौहल्ला बंदूकचियान में लंबे समय से अवैध रूप से पशु कटान का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने मुखबरी पर चर्चित पालिका सभासद के घर पर छापेमारी की। पुलिस की टीम को देखकर पशु कटान में लगे तस्कर मौके से फरार हो गए।

27 1

पुलिस ने इस दौरान घर से कटान के लिए लाये गए तीन जिंदा पशु व दो मृत पशुओं के अवशेष सहित पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले हत्यार व तराजू भी बरामद की है। पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी अनित कुमार कुमार, सीओ अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाल अरुण कुमार त्यागी, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी, नगर इंचार्ज संजय भाटी, उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

29 1

पुलिस की छापेमारी के दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पशुओं के अवशेष को कब्जे में ले लिए हैं। परीक्षण के बाद पशुओं के अवशेष किस जानवर के हैं। इसकी पुष्टि करने की बात कही है। गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद धामपुर का चर्चित सभासद पूर्व में भी गोवंश कटान के मामले में जेल की हवा खा चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...
spot_imgspot_img