Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव में लुभाने को लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी

  • पुलिस ने स्विफ्ट कार समेत दो तस्कर किए गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

शामली: झिंझाना पुलिस ने बिडौली चेकपोस्ट पर स्विफ्ट गाडी में तस्करी कर लाई जा रही देशी शराब की सात पेटियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकडी गई शराब को मुजफ्फरनगर के अलीपुर गांव में पंचायत चुनाव के चलते मतदाताओं को लुभाने के लिए ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देष पर जनपद पुलिस आगामी पंचायत चुनाव व होली के त्यौहार को देखते हुए अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। सोमवार को झिंझाना पुलिस मेरठ करनाल हाईवे स्थित बिडौली चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्विफ्ट गाडी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोककर तलाशी ली तो उसमें से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई सात पेटी देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में मुकुल व अनिल निवासीगण मौहल्ला कर्णविहार करनाल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि शराब को मुजफ्फरनगर जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव अलीपुर में आगामी पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्कारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img