- लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिये अवैध हथियार बड़े पैमाने पर बनाये जा रहे हैं और असामाजिक तत्व इनको खरीद कर ले जा रहे हैं। एसटीएफ, लिसाड़ीगेट और रेलवे रोड पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़कर इनके द्वारा चलाई जा रही अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों को बरामद किया है।
थाना लिसाड़ी गेट पुलिस द्वारा विधान सभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्वक कराये जाने के सम्बन्ध में थाना लिसाड़ी गेट व एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा राशिद उर्फ कामिल पुत्र नन्नू निवासी शौकीन गार्डन थाना लिसाड़ी गेट, सलमान पुत्र रहीस निवासी काशी राम कालोनी राशिद उर्फ कामिल के अर्द्धनिर्मित मकान शौकीन गार्डन से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से निर्मित/अर्द्धनिर्मित पिस्टल/तमंचे, बनाने के उपकरण, ग्रांइडर आदि बरामद हुआ है।

पिस्टल और तमंचों को तैयार कर बिलाल पुत्र वकार अहमद निवासी समर कालोनी पाकीजा होटल के पीछे थाना लिसाड़ी गेट के माध्यम से बेचने का काम करते हैं। अभियुक्त राशिद उर्फ कामिल ने पूछताछ मे बताया कि उसका अर्द्धनिर्मित मकान शौकीन गार्डन में है। जिसे उसने अवैध हथियार बनाने के लिये बनाया है। सुनसान एरिया होने के कारण ज्यादा लोगों का आना जाना नहीं होता हैं।
उस फैक्ट्री में सलमान काम करता हैं, जो इसका मित्र भी है तमंचा व पिस्टल बनाते हैं तथा रिपेयर भी करते हैं, बने व रिपेयर पिस्टल/तमंचे बिलाल के माध्यम से सप्लाई किये जाते हैं। एक पिस्टल 35 हजार की तथा तमंचा ढाई हजार रुपये का बिक जाता हैं। बिलाल का भाई आस मोहम्मद भी यह काम अपने दूसरे साथियों के साथ करता था, जो अभी कुछ दिन पहले थाना लिसाड़ी गेट से जेल गया था।
बरामदगी का विवरण
07 पिस्टल 02 पूर्ण निर्मित व 05 अर्द्धनिर्मित देशी नाजायज 32 बोर, 07 तमंचे 315 बोर देशी नाजायज, 04 तमंचे 12 बोर देशी नाजायज, 06 मैंगजीन अर्द्धनिर्मित, 04 मैंगजीन स्प्रिंग छोटी बड़ी, 08 रॉड स्प्रिंग छोटी बड़ी, 45 मैंगजीन प्लेट अधनिर्मित, 02 मैंगजीन ड़ाई, 47 मैंगजीन बट पूर्ण निर्मित, 08 नाल बनी हुयी, 03 ग्रार्इंडर रेगमाल बड़े, 02 डब्बी नेम डाई, 01 चश्मा वैल्डिंग वाला, 01 छैनी बड़ी, 17 डाई छोटी व बड़ी, 01 बांक छोटी, 01 ग्राईंडर मोटर मशीन बड़ी, 11 रेती छोटी व बड़ी, 05 आरी व ब्लेड छोटे व बड़े, 01 हथौड़ी छोटी, 03 पैंचकस छोटे व बड़े, 01 प्लास बड़ा, 09 फायरिंग रॉड (पिन), 09 छोटी व बड़ी, 03 लकड़ी की चाप छोटी व बड़ी, 50 स्टीकर बट वाल, 01 ड्रिल मशीन छोटी, 06 ड्रिल मशीन बर्मे छोटे व बड़े, 04 जिंदा कारतूस 32 बोर, 02 जिंदा कारतूस 32 बोर।
अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार
स्वाट टीम व थाना रेलवे रोड की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री शस्त्र बनाने के उपकरण सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किये गए। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना रेलवे रोड जनपद मेरठ पुलिस एवं स्वॉट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 3 अभियुक्त को अवैध शस्त्र एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया । मौहल्ला मछेरान में एक खंडहर मकान में कुछ लोग अवैध असलाह बना रहे हैं ।
पकड़े गए आरोपियों सगीर पुत्र जमील निवासी कैला भट्टा गाजियाबाद, आफताब पुत्र जमील निवासी कैला भ्गाजियाबाद और आसकीन पुत्र मौहम्मद यामीन निवासी रांगड़ की चौपाल ने बताया कि वो मेरठ समेत कई जनपदों में डिमांड के आधार पर हथियारों की सप्लाई करता है। उसके पास ढाई हजार से लेकर तीस हजार रुपये तक के हथियार हैं। हथियार बनाने के कारण कई बार जेल जा चुके सगीर ने बताया कि व्हाटसएप पर एक कोड के जरिये वो हथियार बनाने के बाद देता है। चुनाव नजदीक होेने के कारण तमंचे बनाने के आर्डर मिल रहे थे।
बरामदगी
2 पिस्टल देशी नाजायज .32 बोर मय मैगजीन नवनिर्मित तैयार,1 पिस्टल नाजायज देशी .30 बोर अधबना ,1 पिस्टल देशी 32 बोर अर्धबना मय दो अदद मैग्जीन नवनिर्मित अधबनी ,5 तमंचे 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर ,1 तमंचा 12 बोर मय एक कारतूस जिन्दा 12 बोर ,1 स्लाइड पिस्टल .30 बोर ,1 बैरल .30 बोर पिस्टल

