Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

इमरती देवी ने कमलनाथ की मां-बहन को कहा ‘आइटम’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कह दिया था। अब इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमलनाथ की मां और बहन को आइटम कहती नजर आ रही हैं।

मध्य प्रदेश की सियासत में ‘आइटम’ को लेकर बवाल जारी है। दरअसल, एक जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कह दिया था। अब इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमलनाथ की मां और बहन को आइटम कहती नजर आ रही हैं।

कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रमोद कृष्णनन ने लिखा, ‘छिन्दवाड़ा से 10 बार लोकसभा पहुंचने वाले, संसद के ‘वरिष्ठ’ सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी स्वर्गीय मां के लिये इमरती देवी के ‘मधुर’ वचन।’

प्रमोद कृष्णनन की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी कह रही हैं, ‘वह (कमलनाथ) बंगाली आदमी है, मध्यप्रदेश आया, सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए उस व्यक्ति को बोलने की सभ्यता नहीं है, क्या यह कहा जाए, वह मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से पागल हो गए हैं। पागल बनकर पूरे मध्य प्रदेश में घूम रहे हैं।’

इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी आगे कह रही हैं, ‘वह (कमलनाथ) बंगाली आदमी है, मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है, कमलनाथ की मां और बहन आइटम होंगी, हमें यह पता थोड़ी है।’

कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ कहने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। चुनाव आयोग ने उनसे 48 घंटे में जवाब मांगा है। गौरतलब है कि कमलनाथ मध्य प्रदेश के डाबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।

इस दौरान कमलनाथ ने मंच से कहा कि सुरेंद्र राजे हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे साधे हैं। यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ‘यह क्या आइटम है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img